CGBSE Topper List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में तीन छात्र और 12वीं में जिज्ञासु ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CGBSE 10th 12th Topper List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) में संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप से 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

CGBSE Topper List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में तीन छात्र और 12वीं में जिज्ञासु ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

CGBSE CG Board Topper List 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 29 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CGBSE 10th 12th Result 2026 Link राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन नतीजों की घोषणा की। इस साल भी परीक्षा परिणामों में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है, जिन्होंने मेरिट लिस्ट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। CG Board Result OUT Live Updates

10वीं में तीन और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप

हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा में इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप से 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। 12वीं की ही मेरिट लिस्ट में जिज्ञासु वर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट

संध्या नायक (रैंक 1)

परी रानी प्रधान (रैंक 1)

अंशुल शर्मा (रैंक 1)

रिया केशवानी (रैंक 2)

रानु सिद्धमयी साहू (रैंक 2)

रेणुका प्रधान (रैंक 2)

दीपांशी बौद्ध (रैंक 2)

नंदिता देवगन (रैंक 2)

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

जिज्ञासु वर्मा (रैंक 1)

ओमनी (रैंक 2)

कृष महंत (रैंक 3)

शानदार रहा पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.15 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 5 फीसदी अधिक रहा। लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में बालक 78.8 प्रतिशत पास हुए जबकि बालिकाएं 86.4 प्रतिशत पास हुईं। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। तीनो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

टॉपर्स के लिए इनामों की बौछार

मेधावी छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पुरस्कारों की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के टॉपर्स को 1.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि सुविधाओं के अभाव में भी प्रतिभा निखर सकती है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट के अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और 'उमंग' ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल पर 'CG10' या 'CG12' लिखकर अपना रोल नंबर डालकर 56263 पर भेजना होगा।

फेल छात्र न हों निराश

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।