CGBSE 10th 12th Result : छत्तीसगढ़ बोर्ड सेकेंड परीक्षा में 10वीं में 70 और 12वीं में 50 फीसदी बच्चे फेल
CGBSE 10th 12th Second Exam result 2025 , cgbse.nic.in : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की सेकेंड चांस एग्जाम वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं में 70 फीसदी और 12वीं में आधे बच्चे फेल हो गए हैं।

CGBSE 10th 12th Second Exam result 2025 , cgbse.nic.in : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की सेकेंड चांस एग्जाम वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं परीक्षा में कुल 39,583 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 37,527 ने परीक्षा दी। इनमें 19,622 बालक और 17,905 बालिकाएं शामिल थीं। कुल 37,524 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें से 12,065 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार 10वीं परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 32.15 रहा। इसमें बालिकाओं का परिणाम 36.17 प्रतिशत और बालकों का 28.47 प्रतिशत रहा। श्रेणीवार परिणाम में 1,564 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 9,325 द्वितीय श्रेणी और 1,176 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण में रोके गए।
12वीं सेकेंड चांस परीक्षा में कुल 35,765 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34,059 ने परीक्षा दी। इसमें 17,348 बालक और 16,711 बालिकाएं शामिल रहीं। कुल 34,055 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें से 16,747 उत्तीर्ण हुए। 12वीं परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 49.17 रहा। इसमें बालिकाओं का परिणाम 50.04 प्रतिशत और बालकों का 48.33 प्रतिशत रहा। श्रेणीवार परिणाम में 4,781 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 11,165 द्वितीय श्रेणी और 801 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 4 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए। मंडल सचिव ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
10th Result Direct Link
12th Result Direct Link
सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं सेकेंड चांस परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक और 10वीं की 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में हुई थी। यह सुबह 9 से 12.15 बजे तक आयोजित की गई थी।
CG Board 10th, 12th Supplementary Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं सेकेंड चांस परीक्षा रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा था
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 मुख्य परीक्षा 2025 का पास प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% रहा। छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा का पास प्रतिशत 81.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 78.07% रहा ।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


