LIVE UPDATES
रिफ्रेशcgbse.nic.in , Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022 LIVE : रिजल्ट का Direct Link , यहां रोल नंबर डालकर चेक करें रिजल्ट

CGBSE 10th 12th Result 2022 Live Updates : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ( CG Result 2022 ) जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.30 फीसदी पास हुए। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर करीब 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परिणाम की घोषणा की। बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी। सजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2022
छत्तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022
छत्तीसगढ़ इंटरमीडिएट वोकेशनल रिजल्ट 2022
CG Board Result , CGBSE 10th 12th Result 2022 Live Updates : यहां पढ़ें रिजल्ट का लाइव अपडेट
CGBSE 12th Result 2022: ये हैं 12वीं के टॉपर
रैंक -1 - रितेश कुमार साहू ने 478 अंकों के साथ टॉप किया है। इन्हें 95.60 प्रतिशत हासिल हुए। रितेश साहू बालोद जिले के झलमला गांव के निवासी हैं। उनके पिता शासकीय स्कूल झलमला में शिक्षक हैं।
- बलोदा बाजारी की संजना वर्मा 471 अंकों (94.20 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
- बेमेरतरा के बिमल कुमार - 460 अंक (92 फीसदी)
- धमतारी की श्रेया पांडे - 475 अंक (95 फीसदी)
- दुर्ग की माधुरी - 470 अंक (94 फीसदी)
CGBSE 10th 12th Result 2022: कैसा रहा इस बार का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा। दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए।
CGBSE 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 71 बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में इस बार टॉप-10 में 71 होनहार छात्र शामिल हैं। पहले स्थान पर सुमन और सोनाली हैं। दोनों को 600 में से 592 नंबर मिले हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपर
12वीं में रायगढ़ की कुंती साव ने 98.20 फीसदी अंक हासिल कर किया टॉप। दूसरे नंबर पर बिलासपुर की खुशबू रहीं।
CGBSE 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट ( CGBSE CG Board Toppers List )
रैंक-1 - सुमन पटेल
रैंक-1 - सोनाली बाला
रैंक-2 आशिफा शाह
रैंक-2 दामिनी वर्मा
रैंक-2 जय प्रकाश कश्यप
रैंक-2 मुस्कान अग्रवाल
रैंक-2 काहेफ अंजुम
रैंक-2 कमलेश सरकार
रैंक-3- मीनाक्षी प्रधान
रैंक-3- कृष्ण कुमार
रैंक-3- ग्रीतु चंद्रा
रैंक-3- हर्षिका चौरडिया
CGBSE 10th 12th Result 2022: लड़कियों ने मारी बाजी
10वीं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.30 फीसदी पास। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। गांव के बच्चों का प्रदर्शन शहरों के बच्चों से अच्छा रहा।
CGBSE 12th Result 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत विद्यार्थी पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें 81.15 बालिकाएं हैं जबकि 77.03 रहे उत्तीर्ण हुए हैं।
CGBSE 10th Result 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 78.84 प्रतिशत लड़कियां हुईं पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 74.23 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 78.84 जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.07 रहा।
CGBSE 10th Result 2022 topper : 10वीं के सेकेंड और थर्ड टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कांकेर के कमलेश सरकार दूसरे स्थान पर रहे। महासमुंद की मीनाक्षी प्रधान थर्ड टॉपर बनीं।
CGBSE 10th 12th Result 2022: 10वीं में सुमन पटेल और सानिया ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट रिजल्ट जारी । शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने टॉप किया। दोनों लड़कियों ने 98.67 फीसदी मार्क्स हासिल किए।
CGBSE 12th Result 2022: 12वीं में रितेश ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में बालोद के रितेश कुमार साहू ने किया टॉप। 10वीं रायगढ़ की सुमन पटेल ने किया टॉप। 10वीं की परीक्षा में प्रदेशभर से तीन लाख 80 हजार 27 और 12वीं की परीक्षा में प्रदेशभर में दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2022: इस बार होगी परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना की पात्रता
इस बार परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना की पात्रता रखी गई है। जिन परीक्षार्थियों को अपेक्षा के अनुरूप कम अंक मिलेंगे वह अपने अंकों का सुधार करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
CGBSE 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट रिजल्ट जारी
सीजीबीएसई सीजी बोर्ड छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होगा गया है। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
CGBSE 10th 12th Result 2022: कोरोना काल में पहली बार ऑफलाइन एग्जाम
पिछले साल कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। लेकिन इस कोरोना काबू में थे। परीक्षाएं स्कूलों में बुलाकर करवाई गईं। सोशल डिस्टेसिंग से इस बार परीक्षाएं करवाई गईं। ऐसे में ये यह रिजल्ट बेहद अहम होगा।
CGBSE 10th 12th Result 2022: इस बार 3.80 विद्यार्थी 10वीं में
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022: पिछले साल की परीक्षा में 4.61 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं में हिस्सा लिया था। इस बार 3.80 लाख विद्यार्थी 10वीं के लिए पंजीकृत हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2022: रिजल्ट लिंक कुछ देर में दिखने लगेगा
cgbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक चंद मिनटों में दिखने लगेगा। स्टूडेंट्स इस लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उन्हें अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। कैप्चा कोर्ड वहीं नीचे लिखा होगा।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022: निकाल लो अपने एडमिट कार्ड
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022: रिजल्ट जारी होने जा रहा है। सभी स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड निकाल लें। उसमें लिखा रोल नंबर डालकर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की घड़ी नजदीक आते ही छात्र छात्राओं के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022: मिलेगा रीचेकिंग का मौका
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) कुछ देर में 10वीं 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स अपनी कॉपियां रीचेक कराने का भी मौका मिलेगा।
CGBSE Sarkari Result Live 2022: इस बार होगा टॉपरों का ऐलान
पिछले साल टॉपरों का ऐलान नहीं किया गया था क्योंकि रिजल्ट असाइनमेंट के आधार पर आया था। लेकिन इस बार परंपरागत रूप से परीक्षाएं ली गई हैं। ऐसे में मेरिट लिस्ट और टॉपरों का ऐलान होगा। उन्हें इनाम भी मिलेगा।
CGBSE Result 2022: पिछले साल असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया
छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इस बार कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में सीजी बोर्ड क्लास असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।
Chhattisgarh Board Result 2022 : पिछले साल 10वीं में अधिकांश की फर्स्ट डिविजन
प्रथम श्रेणी में 96.81 फीसदी पास हुए। 1.96 फीसदी छात्र सेकेंड डिविजन में और 1.23 फीसदी छात्र थर्ड डिविजन में पास हुए हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का इंतजार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुछ देर में जारी होने वाला है। परिणाम जारी करने की तैयारी माशिमं के अधिकारियों ने पूरी कर ली है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का इंतजार किया जा रहा है। मेधावी छात्रों को सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर में सैर करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही मेधावियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। छात्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में इस बार 6 लाख 73 हजार परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
cgbse.nic.in 2022 , cgbse 10th 12th result 2022 : रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी
छत्तीसगढ़ बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट की घोषणा करेंगे जिसके बाद विद्यार्थी ऊपर के लिंक पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
cgbse.nic.in 2022 , cgbse 10th 12th result 2022 : पास होने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इस साल छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए कम के कम 6 असाइनमेंट जमा करने थे। ये असाइनमेंट छात्रों को परीक्षा से पहले जमा करने थे।
cgbse.nic.in 2022 , cgbse 10th 12th result 2022 : टॉपरों को मिलेगा ये इनाम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 के राज्य और जिला स्तर के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सवारी निशुल्क कराई जाएगी। ये उनके लिए इनाम होगा।
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : 10वीं पास करने के बाद लेना होगा अहम फैसला
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। उन्हें आर्ट्स , साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम चुननी होगी। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।
CGBSE Result Websites : रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगे
cgbse.nic.in
cg.nic.in
results.cg.nic.in
सीजीबीएसई रिजल्ट 2022 : यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक
छत्तीगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी करने जा रहा है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रो की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट: इन वेबसाइटों पर जारी होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए यहां कुछ वेबसाइट्स के लिंक दिए जा रहे हैं जहां पर छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
1- cgbse.nic.in
2- results.cg.nic.in
सीजीबीएसई रिजल्ट्स 2022 चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए अपने रोल को डालकर चेक करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइटों पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : जॉब या प्रोफेशनल कोर्स चुनने में न करें जल्दबाजी
ऐसी बहुत सी सरकारी नौकरियां और प्रोफेशनल या जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज हैं जिनके लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। इनका चुनाव करते समय अपनी योग्यता, कमजोरी और ताकत को पहचानें।
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : अगर 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना चाहते हैं तो
10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने के बाद इस फील्ड में संभावनाओं का पिटारा खुल जाता है। इंजीनियर, साइंटिस्ट व डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को साइंस लेनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मेसी की लाइन भी यहीं से निकलती है। यदि आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आप पीसीएम या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित को मूल विषयों के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन आगर आप मेडिसिन में रुचि रखते हैं तो आप पीसीएमबी या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित + जीवविज्ञान ले सकते हैं।
CG Board Result 2022 Live Updates : प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू
सीजी बोर्ड रिजल्ट में कुछ ही समय बचा है। छात्रों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। सीजी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे के आसपास यहां पहुंचेंगे। सिंगल क्लिक से परिणाम की घोषणा की जाएगी।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : छात्रों को सलाह
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। बहुत से छात्रों के कम नंबर आएंगे। लेकिन ऐसे छात्र मार्क्स कम आने पर अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। निराश हताश होने की बजाए विचार करें कि कहां कमी रह गए। आज जो भी सफल है, वो जीवन में कई बार असफल भी हुआ होगा। कामयाब लोगों की सक्सेस स्टोरीज पड़ें। रिजल्ट सब कुछ नहीं है। एक रिजल्ट आपकी कामयाबी का फैसला नहीं कर सकता। इसलिए निराशा को अपने पास फटकने न दें।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : परिणाम चेक करने के लिए चाहिए होगा रोल नंबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2022 घोषित होने के बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर रिजल्ट देखा सकेगा। स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लें। उस पर लिखे रोल नंबर की मदद से वह नतीजे चेक कर सकेंगे।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : तीन घंटे से भी कम समय बाकी
CGBSE 10th 12th Result 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में तीन घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
CG Board CGBSE 10th 12th Results 2022 : साढ़े छह लाख छात्रों का रिजल्ट का इंतजार
आज करीब 6.73 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट आएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र मंडल की वेबसाइट cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। इस बार सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में 6.73 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
CG Board CGBSE 12th Results 2022 - ऐसे देखें रिजल्ट
cgbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ही 'परीक्षा परिणाम – हायर सेकडरी परीक्षा वर्ष 2022' नाम के लिंक को क्लिक करें। लॉग इन करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या सत्यापन कोड दर्ज करें। आवश्यक विवरण जमा करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें।
CG Board CGBSE 10th 12th Results 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड से पहले एमपी बोर्ड जारी कर चुका है 10वीं 12वीं रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड से पहले एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर चुका है। हालांकि छत्तीसगढ़ बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से पहले रिजल्ट जारी कर रहा है।
CGBSE 10th 12th Result 2022 LIVE: जानें 10वीं 12वीं में कितने कितने स्टूडेंट्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड के नतीजे आज जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इसकी घोषणा करेंगे। बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी।
CGBSE Board 10th Result 2022 Live : पिछले वर्ष 10वीं में शत प्रतिशत हुए थे पास
कोरोना महामारी के चलते पिछले साल बोर्ड ने ओपन बुक फॉर्मेट में 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कराई थीं। करीब 2.71 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी और सभी छात्रों को पास घोषित किया गया था।
CGBSE 12th Result 2022: कई दिनों से चल रही थीं अटकलें, आखिरकार नतीजे आज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आखिरकार आज शनिवार 14 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे। बीते कई दिनों से परिणाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
CGBSE 12th Result 2022: कब हुई थीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।
CGBSE 12th Result 2022: पिछले साल 12वीं में 97 फीसदी छात्र हुए थे पास
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97 फीसदी छात्र पास हुए थे। परीक्षा न होने के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं 12वीं की मेरिट और टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी। परीक्षाएं भी परंपरागत तरीक से नहीं हुई थीं।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: 4 स्टेप्स से ऐसे चेक पाएंगे रिजल्ट
स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CGBSE 10th 12th Result 2022 Websites : ये है रिजल्ट वेबसाइट्स की लिस्ट
CGBSE 10th 12th Result 2022 - अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगे
cgbse.nic.in
cg.nic.in
results.cg.nic.in
CG Board Result 2022: कितने बजे जारी होगा सीजी बोर्ड रिजल्ट
CGBSE आज कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम दोपहर 12 बजे जारी किया करेगा। बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
CGBSE 10th 12th Results 2022 : आज करीब 6.73 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट आएगा
छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में इस बार 6 लाख 73 हजार परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Results 2022 : शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माशिमं के अधिकारियों ने बताया, कि शनिवार दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा। मेधावी छात्रों को सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर में सैर करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही मेधावियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
CG Board Result : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। परिणाम जारी करने की तैयारी माशिमं के अधिकारियों ने पूरी कर ली है।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : पिछले वर्ष 12वीं में 97 फीसदी स्टूडेंट्स हुए थे पास
CG Board Result : वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा की बात करें तो इसकी परीक्षाएं सीबीएसई की तरह पूरी तरह रद्द न करके बच्चों को घर से परीक्षा देने के लिए कहा गया था। बच्चों ने घर पर उत्तरपुस्तिकाएं लिखकर स्कूलों में जमा करवाई थीं। इसके बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा न होने के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं 12वीं की मेरिट और टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : पिछले वर्ष ओबीई मोड से हुई थी परीक्षाएं
पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड (सीजी बोर्ड) कोरोना के चलते 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं परंपरागत तरीके से आयोजित नहीं कर सका था। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेंट से हुई थीं। 10वीं के करीब 2.71 लाख विद्यार्थियों ने घर पर बैठकर परीक्षा दी थी। बच्चों को घर के लिए दिए गए असाइनमेंट के आधार पर ही नतीजे जारी किए गए। 100 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इनमें 96.81 फीसदी फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे
CGBSE 10th 12th Result 2022 : टॉपर करेंगे हेलीकॉप्टर की सवारी
CG Board CGBSE 10th 12th Result 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर गांव में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह ऐलान किया। बघेल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम 10 स्थान और जिले में प्रथम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराएंगे, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हों।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : सीएम ने दिए थे रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत
CGBSE 10th 12th Result 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के जल्द जारी होने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि बहुत जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले हैं। सीएम के बयान के बाद उम्मीद की जा रही थी कि इस सप्ताह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।