Hindi Newsकरियर न्यूज़CG Vyapam Vacancy 2026: Chhattisgarh mandi si Sub Inspector Recruitment aarakshak up nirikshak bharti jobs Constable
CG Vyapam Vacancy : छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 250 पदों पर निकली भर्ती,  कब होगी परीक्षा

CG Vyapam Vacancy : छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 250 पदों पर निकली भर्ती, कब होगी परीक्षा

संक्षेप:

CG Vyapam Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक और मंडी उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( सीजी व्यापम ) की ओर निकाली गई है। जल्द ही सीजी व्यापम इन भर्तियों के विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा।

Jan 29, 2026 11:14 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CG Vyapam Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक और मंडी उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( सीजी व्यापम ) की ओर निकाली गई है। जल्द ही सीजी व्यापम इन भर्तियों के विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक छत्तीसगढ़ व्यापम परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती होगी। वहीं मंडी उपनिरीक्षक के 200 पदों पर भर्ती होगी। उपनिरीक्षक पद के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवहन आरक्षक - 50 वैकेंसी

वेतनमान - लेवल 4, 7वां वेतनमान , 19500-62000

परिवहन आरक्षक - 50 वैकेंसी

वेतनमान - लेवल 4, 7वां वेतनमान , 19500-62000

उप निरीक्षक - 200 वैकेंसी

वेतनमान - लेवल- 06, 7वां वेतनमान - 25300- 80500

इन भर्तियों के आवेदन की तिथि जल्द ही जारी होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

ये भी पढ़ें:22000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन इस सप्ताह से, 10वीं पास हो जाओ तैयार

CG Vyapam Calendar : छत्तीसगढ़ व्यापम कैलेंडर

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं – फार्मासिस्ट ग्रेड –2 — 12-04-2026

परिवहन अधिकारी – परिवहन आरक्षक — 19-04-2026

राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड – उप निरीक्षक — 26-04-2026

तकनीकी शिक्षा – पीपीटीई (PPT26) — 07-05-2026

तकनीकी शिक्षा – एमसीए (MCA26) — 07-05-2026

तकनीकी शिक्षा – पीईटी (PET26) — 14-05-2026

चिकित्सा शिक्षा – एमएससीएन नर्सिंग (MSCN-26) — 14-05-2026

तकनीकी शिक्षा – पीपीएचटी (PPHT26) — 21-05-2026

चिकित्सा शिक्षा – पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN26) — 21-05-2026

एससीईआरटी – डीएलएड (D.El.Ed26) — 04-06-2026

एससीईआरटी – बीएड (B.Ed26) — 11-06-2026

चिकित्सा शिक्षा – बीएससी नर्सिंग (BSCN26) — 11-06-2026

कृषि – पीएटी / पीवीपीटी (PAT/PVPT26) — 21-06-2026

छ.ग. उच्च न्यायालय – डेटा एंट्री ऑपरेटर — 28-06-2026

सहकारिता – उप अंकेक्षक — 05-07-2026

गृह (पुलिस) – सहायक उप निरीक्षक (एम) — 12-07-2026

नगर सेना – फायरमैन — 19-07-2026

पर्यावरण संरक्षण मंडल – प्रयोगशाला परिचारक — 26-07-2026

जल संसाधन अनुरेखक (सिविल) 02-08-2026

संचालनालय ओटी टेक्निशियन 30-08-2026

विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सहायक ग्रेड -3 06-09-2026

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती, व्यापम लेगा परीक्षा, जानें विज्ञापन क

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लैब असिस्टेंट एवं नमूना सहायक 20-09-2026

पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण सहायक ग्रेड -3 27-09-2026

उच्च शिक्षा विभाग राज्य पात्रता परीक्षा (SET26) 04-10-2026

आरक्षित 11-10-2026

आरक्षित 25-10-2026

नगर सेना स्टोरकीपर 22-11-202

आरक्षित 29-11-2026

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहायक ग्रेड -3 06-12-2026

संयुक्त भर्ती परीक्षा स्टेनोग्राफर 13-12-2026

संयुक्त भर्ती परीक्षा सहायक ग्रेड -3 20-12-2026

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।