
CG Vyapam Pre DElEd Result OUT, Link : छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, लिंक
CG Vyapam Pre DElEd Result : सीजी व्यापमं ने प्री डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी आई है। गुरुवार रात प्री बीएड का रिजल्ट घोषित किया गया था।
CG Vyapam Pre DElEd Result : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) ने प्रीबीएड 2025 के बाद प्री डीएलएड का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर कर सकते हैं। परिणाम के साथ 206184 अभ्यर्थियों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट व फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। प्री बीएड व प्री डीएलएड दोनों प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 22 मई 2025 (गुरुवार) को किया गया था। प्री बीएड परीक्षा सुबह और प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर में हुई थी। प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुई थी। द्वितीय पाली में प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न हुई थी।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने 10 जून को प्री बीएड व प्री डीएलएड दोनों परीक्षाओं की प्रोविजनल मॉडल आंसर-की जारी की थी। इस पर स्टूडेंट्स से प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी हुआ है।
CG Pre DElEd Result : यूं चेक करें प्री डीएलएड रिजल्ट
- vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट पर क्लिक करें। सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालें। कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
2 निखिल कुमार 87.000
3 गजेंद्र ओगारे 87.000
4 प्रेमलता साहू 86.000
5 हर्षित कुमार देवांगन 86.000
6 शमा निशा ओबीसी 86.000
7 देवाशीष शिंदे 86.000
8 संघमित्रा नाथ 86.000
9 अभय कुमार 86.000
10 रूपाली पांडे 86.000
11 मयंक डडसेना 86.000
12 आशीष सिंह चौहान 85.000
13 अरुणाभ अवस्थी 85.000
14 संदीप कुमार देवांगन 85.000
15 तोशन देवांगन 85.000
16 जीवन पटेल 85.000
17 अभिनव भट्ट 84.000
18 प्रियंका प्रधान 84.000
19 मोनिका कुशवाहा 84.000
20 विशाल तिवारी 84.000
प्री डीएलएड परीक्षा के लिए 2 लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 206184 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सभी परीक्षार्थियों के प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी की गई है। पिछले साल राज्य के करीब 91 कॉलेजों में डीएलएड की 6720 सीटें थीं। इस बार बहुत से डीएलएड कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है, ऐसे में सीटों की संख्या कम हो सकती है। अब दाखिला काउंसलिंग से मिलेगा जो कि अगले माह शुरू हो सकती है। पिछली बार चिप्स के माध्यम से काउंसलिंग हुई थी लेकिन इस बार किसी दूसरी एजेंसी से काउंसलिंग कराई जा सकती है। यही वजह काउंसलिंग अगले महीने से होने की चर्चा है।





