Hindi Newsकरियर न्यूज़CG Vyapam Pre Bed Topper list : check Chhattisgarh cg pre bed rank merit topper marks score cgstate download pdf
CG Vyapam Pre Bed Topper : देखें छत्तीसगढ़ प्री बीएड टॉपर लिस्ट, सभी का स्कोर डाउनलोड PDF

CG Vyapam Pre Bed Topper : देखें छत्तीसगढ़ प्री बीएड टॉपर लिस्ट, सभी का स्कोर डाउनलोड PDF

संक्षेप:

CG Vyapam Pre Bed Topper list : सीजी प्री बीएड रिजल्ट के साथ जारी हुई कंबाइंड मेरिट लिस्ट में एग्जाम देने वाले सभी 126808 अभ्यर्थियों के नाम व उनके स्कोर हैं। सबसे कम स्कोर 3 अंक रहा है। इसकी पीडीएफ नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 11, 2025 03:23 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CG Vyapam Pre Bed Topper : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) ने प्रीबीएड 2025 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर कर सकते हैं। परिणाम के साथ 126808 अभ्यर्थियों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट व फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। लिस्ट में भिषेक नामदेव 81 अंक के साथ टॉप पर हैं। कंबाइंड मेरिट लिस्ट में एग्जाम देने वाले सभी 126808 अभ्यर्थियों के नाम व उनके स्कोर हैं। सबसे कम स्कोर 3 अंक रहा है। इसकी पीडीएफ नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंबाइंड मेरिट लिस्ट में टॉप पर कौन

1 भिषेक नामदेव - 81.000 अंक

2 गोपाल - 81.000 अंक

3 विवेक कुमार गौतम 81.000 अंक

4 तरुण कुमार बघेल - 80.000 अंक

5 नितिल कुमार - 80.000 अंक

6 अजय कुमार - 80.000 अंक

7. मोहित कुमार - 79.000 अंक

8. रामायण पटेल - 79.000 अंक

9. पारस कुमार साहू- 79.000 अंक

10. अर्जुन कुमार विश्ववकर्मा - 79.000 अंक

सभी अभ्यर्थियों का स्कोर देखने के लिए डाउनलोड करें पीडीएफ

प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 मई 2025 (गुरुवार) को किया गया था। प्री बीएड परीक्षा सुबह और प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर में हुई थी। प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुई थी। द्वितीय पाली में प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न हुई थी।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने 10 जून को प्री बीएड परीक्षा का प्रोविजनल मॉडल आंसर-की जारी की थी। इस पर स्टूडेंट्स से प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी हुआ है।

CG Pre BEd Result : यूं चेक करें प्री बीएड रिजल्ट

- vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

- रिजल्ट पर क्लिक करें। सीजी प्री बीएड रिजल्ट पर क्लिक करें।

- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालें। कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

बीएड की परीक्षा के लिए 1.90 लाख ने आवेदन किया था जिसमें 126808 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सभी परीक्षार्थियों के प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी की गई है। पिछले साल राज्य के करीब 150 कॉलेजों में बीएड की 14400 सीटें थीं। इस बार बहुत से बीएड कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है, ऐसे में सीटों की संख्या कम हो सकती है। अब दाखिला काउंसलिंग से मिलेगा जो कि अगले माह शुरू हो सकती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।