
CG Vyapam Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, Direct Link
CG Vyapam Constable Result : छत्तीसगढ़ कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीजी व्यापमं ने यह परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 40673 परीक्षार्थी शामिल थे।
CG Vyapam Constable Result 2025 download pdf: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) की ओर से आज 9 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीद को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। आयोग ने कटऑफ लिस्ट और फाइनल आंसर की भी जारी की है।
सीजी व्यापमं की ओर से यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 40673 परीक्षार्थी शामिल थे। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर की को तैयार किया गया है। इसके बाद ही फाइनल आंसर की के आधार पर सभी विषयों का रिजल्ट तैयार किया गया है।
Chhattisgarh Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको CG Vyapam की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आप को होम पेज पर Result सेक्केशन पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आप के सामने आपका छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 का स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





