Hindi Newsकरियर न्यूज़CG Vyapam Amin Admit card : Chhattisgarh Amin patwari recruitment exam admit card released know dress code
CG Vyapam Amin Admit card : छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें ड्रेस कोड

CG Vyapam Amin Admit card : छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें ड्रेस कोड

संक्षेप:

CG Vyapam Amin Admit card : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन पदों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Nov 29, 2025 09:38 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

CG Vyapam Amin Admit card : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन पदों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर सवा 2 बजे तक होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Direct Link

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1. लिखित परीक्षा के दिन अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में दो घंटे पहले आएं ।

2. परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के प्रस्तुत न करने की स्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

3. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व यानी 11.30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा।

4. (a) हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनें। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मेरून, बैंगनी, व गहरे पॉलकेडॉटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। बिना जेब वाला स्वेटर पहन सकते हैं। तलाशी के समय स्वेटर उतारना होगा। स्वेटर के लिए आधे बाह या हल्के रंग की शर्त नहीं है।

5. फुटवियर में केवल चप्पल पहनें।

6. कान में किसी भी प्रकार की जूलरी पहनना मना है।

8. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार के कागज, उपकरण, मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट आदि लाने की जाने की मनाही है।

9. शारीरिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।

10. एक अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी उन्हें परीक्षा की अनुमति होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।