
CG TET 2025-26 का नोटिफिकेश जारी, 1 फरवरी को होगी परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल्स
संक्षेप: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (TET26) की तारीखें जारी कर दी हैं। इसके लिए मंडल ने अधिसूचना जारी की है। सीजी टीईटी की परीक्षा 1 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (TET26) की तारीखें जारी कर दी हैं। इसके लिए मंडल ने अधिसूचना जारी की है। सीजी टीईटी की परीक्षा 1 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवार इससे जुड़ी जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर 2025 से शुरू हो गई और 9 दिसंबर शाम 6 बजे तक फॉर्म भरे और त्रुटि सुधार किए जा सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की शुरुआत 13 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2025 है, साथ ही उसी दिन शाम 6 बजे तक त्रुटि सुधार का अवसर रहेगा।
परीक्षा 1 फरवरी 2026 को दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:15 (क्लास 1-5 के लिए) और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:45 (क्लास 6-8 के लिए)। परीक्षा प्रदेश के लगभग 20 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। पहले शिफ्ट में उन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा होगी जो कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन करना चाहते हैं। दूसरी शिफ्ट में कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापन-पदों के इच्छुक आवेदन करेंगे।
कैसे करें आवदेन
इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in की वेबसाइट पर जाना है।
यहां होम पर ONLINE APPLICATION के लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर यहां आपको "राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26)" के लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद यहां आपको आवदेन फॉर्म से संबंधित कई लिंक दिखाई देंगे। आपको Online Application Form पर क्लिक करके अपना आवेदन भरना है।





