CG SET : छत्तीसगढ़ सेट के आवेदन शुरू, टॉप 6 प्रतिशत ही होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के पात्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और क्रीडा अधिकारी बनना चाह रहे युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Assistant Professor
छत्तीसगढ़ सेट

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और क्रीडा अधिकारी बनना चाह रहे युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 से 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 04 अक्टूबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से लेकर 11.15 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से लेकर 4.15 बजे तक संचालित की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Master's) उपाधि या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक होने चाहिए (अंकों को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा)।

आरक्षित वर्ग के लिए छूट: छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) और दिव्यांगजन (PwD) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

अंतिम वर्ष के छात्र: जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें SET परीक्षा का परिणाम आने की तिथि से 2 वर्ष के अंदर निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पास करना होगा।

आयु सीमा

इस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

विषय - यह परीक्षा 30 विभिन्न विषयों में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य विषय इस प्रकार हैं:

हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल।

भौतिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान (Life Sciences), कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन।

वाणिज्य, विधि (Law), संस्कृत, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान।

कला, संगीत, योग, प्रबंधन, जन संचार और पत्रकारिता आदि।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसमें नकारात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। प्रथम प्रश्न पत्र (Paper I): यह सभी के लिए अनिवार्य है। इसमें 50 प्रश्न होंगे (100 अंक)। इसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। यह पेपर तार्किक क्षमता, सामान्य जागरूकता और पठन-पाठन वृत्ति का आकलन करेगा।

द्वितीय प्रश्न पत्र: यह उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे (200 अंक) और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

न्यूनतम अर्हता अंक: दोनों पेपरों (Paper I & II) को मिलाकर सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% एग्रीगेट अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC-NCL, PWD, और ट्रांसजेंडर) के उम्मीदवारों को कम से कम 35% एग्रीगेट अंक लाने होंगे।

मेरिट

न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से, दोनों पेपरों में उपस्थित होने वाले शीर्ष (Top) 6% उम्मीदवारों को ही असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता के लिए योग्य घोषित किया जाएगा

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सेट के आवेदन शुरू, टॉप 6 प्रतिशत ही होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के पात्र