CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 रिजल्ट cgpolice.gov.in पर जारी, Direct Link

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 रिजल्ट cgpolice.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने ट्रेड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Dec 09, 2025 04:34 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हजारों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने ट्रेड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास करने के बाद अगले चरणों में हिस्सा लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई है, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और उसके बाद ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया गया था। PET में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता का आकलन किया जाता है। ट्रेड टेस्ट 17 नवंबर से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। कांस्टेबल (ड्राइवर) और कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) जैसे पदों के लिए आवश्यक प्रैक्टिकल स्किल्स की जांच करता है।

रिजल्ट में, उम्मीदवार लिखित परीक्षा, PET और ट्रेड टेस्ट, तीनों के मार्क्स देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की ओवरऑल रैंकिंग और मेधावी स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है।

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, "Recruitment" या "कांस्टेबल रिजल्ट 2025" से जुड़े लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

3. ट्रेड टेस्ट या पीईटी रिजल्ट के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स दर्ज करने होंगे।

5. डिटेल्स सबमिट करने के बाद, आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ट्रेड टेस्ट और PET में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले और अंतिम चरणों के लिए तैयार रहना होगा। इसमें मुख्य रूप से चिकित्सा परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। इन चरणों के बाद ही फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी, इसलिए सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के शेड्यूल से जुड़े अपडेट के लिए रेगुलर रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।