10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ पुलिस में बस्तर फाइटर्स कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बस्तर फाइटर्स कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास योग्य स्थानीय अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

CG Police Bastar Fighters Recruitment
छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर भर्ती

छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं के लिए खाकी वर्दी पहनने और राज्य की सुरक्षा में योगदान देने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने बस्तर फाइटर्स के तहत कांस्टेबल पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बस्तर फाइटर्स में कुल 417 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके लिए पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 12 दिसंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और आयु सीमा

छत्तीसगढ़ पुलिस बस्तर फाइटर्स भर्ती के लिए विभाग द्वारा ये मापदंड तय किए गए हैं-

स्थानीय निवासी: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता: सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) के अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश के मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग और नक्सल प्रभावित या राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों के अभ्यर्थियों के लिए 5वीं कक्षा पास होना भी पर्याप्त है।

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर) होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों, स्थानीय महिलाओं और पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शारीरिक मापदंड और चयन प्रक्रिया

बस्तर फाइटर्स कांस्टेबल के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक माप (PST): अनारक्षित, SC और OBC पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 153 सेमी होना अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 150 सेमी और महिलाओं के लिए 148 सेमी की न्यूनतम ऊंचाई तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5 सेमी सीना फुलाना अनिवार्य होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): यह परीक्षा 100 अंकों की होगी।

लिखित परीक्षा: शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 50 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग और स्थानीय भौगोलिक व सामाजिक संरचना से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

इंटरव्यू व बोनस अंक: 20 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खेलकूद, एनसीसी 'C' प्रमाणपत्र या बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थियों को 30 अंक तक का बोनस अंक मिल सकता है।

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन फॉर्म जिला पुलिस कार्यालय या आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त करें। आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यान से भरें। स्व-प्रमाणित शैक्षणिक मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करें। पूरी तरह भरे हुए आवेदन फॉर्म को खुद जाकर निर्धारित पुलिस कार्यालय के काउंटर पर जमा करें या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे से पहले संबंधित कार्यालय के पते पर भेज दें।

नोटिफिकेशन पढ़ें

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं पास के लिए खाकी पहनने का मौका, बस्तर फाइटर्स में 417 पदों पर भर्ती!