CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में निकली 951 पदों पर भर्तियां, 20 जून तक करें आवेदन; जानें पात्रता
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने देशभर के विभिन्न केंद्रों में 951 संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां चेन्नई, बेंगलुरु, नोएडा, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली और कोलकाता समेत कई शहरों में की जाएंगी।

टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं और अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। क्योंकि सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने देशभर के विभिन्न केंद्रों में 951 संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां चेन्नई, बेंगलुरु, नोएडा, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली और कोलकाता समेत कई शहरों में की जाएंगी। इस भर्ती में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है और आवेदन की आखिरी तारीख कब है।
किन पदों पर निकली है भर्तियां
भर्ती के तहत प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, मॉड्यूल लीड, प्रोजेक्ट लीडर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर, प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर, नॉलेज पार्टनर, प्रोजेक्ट हेड, PS&O एग्जीक्यूटिव और एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट जैसे पद शामिल हैं।
20 जून है आवेदन की आखिरी तारीख
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार CDAC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट cdac.in या careers.cdac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
CDAC के लिए योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए।
तकनीकी पदों के लिए आमतौर पर मान्यता प्राप्त संस्थान से BE, BTech, ME, MTech, PhD या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है।
वहीं कुछ प्रशासनिक और सपोर्ट पदों के लिए स्नातक (Graduation) के साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव मांगा गया है।
CDAC के लिए आयु सीमा
पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। फ्रेशर स्तर के पदों जैसे प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोग्राम मैनेजर जैसे वरिष्ठ पदों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष तक रखी गई है। SC, ST, OBC, PwBD, भूतपूर्व सैनिक और पात्र सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग होगी।
जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और भर्ती से जुड़ी नई जानकारी के लिए समय-समय पर CDAC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


