CCSU ने 10 फीसदी फीस बढ़ाई,इन यूजी पीजी और Phd कोर्स पर लागू होगा फैसला
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रमों में शिक्षण से लेकर परीक्षा शुल्क सहित विभिन्न मदों में लिए जा रहे समस्त शुल्कों में दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रमों में शिक्षण से लेकर परीक्षा शुल्क सहित विभिन्न मदों में लिए जा रहे समस्त शुल्कों में दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। विवि ने सत्र 2026-27 से बढ़ी हुई फीस लागू की है। विवि के इस फैसले का असर ना केवल परीक्षा शुल्क पर पड़ेगा बल्कि शिक्षण शुल्क पर भी होने जा रहा है। छात्रों को पढ़ाई पर न्यूनतम पांच सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये सालाना अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।विवि ने फीस बढ़ोतरी का यह फैसला 17 मार्च को हुई वित्त समिति की बैठक में लिया, लेकिन विभागों एवं कॉलेजों को इसका नोटिफिकेशन हाल में भेजा गया।
यह फीस बढ़ोतरी केवल सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी समस्त यूजी-पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों पर लागू होगी। एडेड-राजकीय कॉलेजों में जारी ऐसे पाठ्यक्रम जिन पर शासन का नियंत्रण है, वह इस बढ़ोतरी से बाहर रहेंगे। उक्त फैसले के बाद अब ट्यूशन, डीयरनेस, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, मेडिकल, लेबोरेट्री, गेम्स एंड स्पोर्ट्स, स्टूडेंट एड फंड, स्टूडेंट वेलफेयर, रजिस्ट्रेशन, होट एंड कोल्ड वेयर चार्ज, डवलपमेंट फीस, एडमिशन एवं री-एडमिशन फीस सहित विभिन्न मदों में लिए जा रहे विभिन्न शुल्क में भी दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
सेल्फ फाइनेंस विवि की आय का बड़ा स्रोतविवि के इस फैसले का असर सीधे आय पर पड़ेगा। विवि में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एवं सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रमों से आने वाला परीक्षा शुल्क आय का बड़ा स्रोत है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


