CCSU Exam : ईद के चलते चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई तिथियां
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 28 मई को ईद पर प्रस्तावित समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विवि ने इस तिथि के स्थगित सभी पेपर का संशोधित कार्यकम भी जारी कर दिया है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 28 मई को ईद पर प्रस्तावित समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विवि ने इस तिथि के स्थगित सभी पेपर का संशोधित कार्यकम भी जारी कर दिया है। विवि ने उक्त तिथि को पहले से ही परीक्षाएं तय थी, लेकिन इस दिन ईद होने से छात्र पेपर हटाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को विवि ने ईद के दिन की समस्त परीक्षाएं स्थगित करते हुए छात्रों को राहत दे दी। विवि के अनुसार उक्त तिथि के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। गृह विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी हटी
एनईपी में परीक्षा स्थगन
विवि ने एनईपी में बीएससी गृह विज्ञान एवं बीएससी गृह विज्ञान (सीएनडी) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। विवि के अनुसार यह परीक्षाएं यूजी एनईपी द्वितीय सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के साथ ही कराई जाएंगी। जल्द ही इनका कार्यक्रम जारी होगा। हालांकि बीएससी गृह विज्ञान एवं बीएससी गृह विज्ञान (सीएनडी) द्वितीय सेमेस्टर में एक्स-बैक के वह विद्यार्थी जिन्हें को-कुरिकुलर पेपर कोड जेड-020201 (फर्स्ट एड एंड हेल्थ) के पेपर में शामिल होना है, वह एक जून को प्रस्तावित इस कोड की परीक्षा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शामिल होंगे। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व घोषित के अनुसार ही संपन्न होंगी।
इस तरह से होंगे 28 मई के स्थगित पेपर
विवि के अनुसार 28 मई को यूजी एनईपी चतुर्थ सेमेस्टर गणित का पेपर अब 11 जून को, बीएससी होम साइंस और बीएससी होम साइंस सीएनडी द्वितीय सेमेस्टर का 13 जून, बीएससी कृषि ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर 23 जून, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर पांच जून, पीजी एनईपी गणित एवं मनोविज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर का 29 मई हो होगा। इसी तरह यूजी एनईपी सैन्य अध्ययन चतुर्थ सेमेस्टर का 11 जून, बीएससी होम साइंस एवं बीएससी होम साइंस सीएनडी षष्टम सेमेस्टर का छह जून, बीएससी कृषि ऑनर्स षष्टम सेमेस्टर का 19 जून को होगा। प्रोफेशनल कोर्स में बीए-एलएलबी दसम सेमेस्टर बीएल-9009, बीकॉम-एलएलबी दसम सेमेस्टर बीसीएल-9009, बीवॉक एयरलाइन्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटिलिटी मैनेजमेंट द्वितीय सेमेस्टर एटी-27, बीवॉक मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर एमएम-44, बीवॉक एयर लाइन्स टूरिज्म एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट चतुर्थ सेमेस्टर एटी-46 का पेपर दो जून को विभिन्न अलग-अलग पाली में होंगे। नौ मई को स्थगित बीसीए द्वितीय सेमेस्टर बीसीए-203 का पेपर 29 मई को होगा। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।
पीजी एनईपी की डेटशीट
एमए संस्कृत, मनोविज्ञान के पेपर एक जून को
विवि ने पीजी एनईपी चतुर्थ सेमेस्तर संस्कृत एवं मनोविज्ञान की अतिरिक्त डेटशीट जारी कर दी है। कैंपस-कॉलेजों में संस्कृ़त पेपर कोड ए-0221006-टी और मनोविज्ञान में ए-091021-टी का पेपर एक जून को दस से एक बजे की पाली में होगा। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
परिणाम की घोषणा
विवि ने जारी किया परिणाम
विवि ने बीएससी डिजाइन प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर नॉन एनईपी का कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
फोटोयुक्त उपस्थिति की अनिवार्यता
विवि में मंगलवार से शुरू हुई बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त उपस्थिति अनिवार्य होगी। विवि के अनुसार केंद्रों को यह उपस्थित उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में जिन छात्रों की ऑनलाइन फोटोयुक्त उपस्थिति हो, केवल वही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। छात्रों की फोटोयुक्त उपस्थित नहीं है, वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
MCU की 28 मई की परीक्षाएं टलीं
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की 28 मई को प्रस्तावित परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं। ईदुज्जुहा (बकरीद) के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 28 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं अब 7 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएंगी। यह बदलाव विश्वविद्यालय परिसर सहित प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू होगा, जहां एमसीयू की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


