CBSE : सीबीएसई 10वीं 12वीं माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब डिजिलॉकर में मिलेगा, नहीं मिलेगी हार्ड कॉपी

CBSE : सीबीएसई 10वीं 12वीं माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब डिजिलॉकर में मिलेगा, नहीं मिलेगी हार्ड कॉपी

संक्षेप:

सीबीएसई बोर्ड अपने छात्रों को अब डिजिलॉकर में 10वीं 12वीं माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान करेगा। अब विद्यार्थियों को माइग्र्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जाएगी।

Oct 17, 2025 06:21 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने माइग्रेशन सर्टिफिकेट (प्रवास प्रमाणपत्र) को जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। बोर्ड अपने छात्रों को अब डिजिलॉकर में यह सर्टिफिकेट प्रदान करेगा। अब विद्यार्थियों को माइग्र्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड ने 2025 की परीक्षाओं से ही यह बदलाव करने का फैसला लिया है। यानी जो बच्चे 2025 में हुए 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए उन्हें डिजिलॉकर में सर्टिफिकेट उपलब्ध कराई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि इसके लिए अभ्यर्थियों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इससे पहले विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना पड़ता था, इसके प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।

अब ऐसा नहीं होगा। साथ ही डुप्लीकेसी की समस्या भी समाप्त होगी। बोर्ड ने यह भी कहा है कि विशेष परिस्थिति में माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन cbseit.in/cbse/web/dads/ पर जाकर करना होगा।

देशभर से अबतक 2025 में 12वीं कक्षा में शामिल होने वाले 17,04,367 विद्यार्थियों में से 38,386 विद्यार्थियों ने हार्ड कॉपी के लिए आवेदन किया है

read moreये भी पढ़ें:
सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए NCERT कराएगा फ्री तैयारी, SWAYAM पोर्टल से कोर्स

क्या है माइग्रेशन सर्टिफिकेट

माइग्रेशन सर्टिफिकेट एक शैक्षणिक दस्तावेज है, जो प्रमाणित करता है कि छात्र न पिछली शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और उच्च शिक्षा के लिए अलग संस्थान में स्थानांतरित हो रहा है। यह मुख्य रूप से किसी दूसरे बोर्ड या विवि में दाखिला लेने को जरूरी होता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।