Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE single girl child scholarship 2025 registration ends soon apply now at cbse.gov.in know eligibility
CBSE Scholarship: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए फौरन करें अप्लाई, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

CBSE Scholarship: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए फौरन करें अप्लाई, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

संक्षेप:

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: सीबीएसई कीओर से जल्द ही सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।

Tue, 21 Oct 2025 02:27 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: अगर आप अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं तो आपके पास सीबीएसई की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जल्द ही सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है इसलिए योग्य छात्र अभी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करें। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 तय की गई है। सीबीएसई ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक नोटिस जारी कर यह सूचित किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किए जाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योग्यता –

1. स्कॉलरशिप के लिए केवल वह छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने कक्षा दसवीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

2. यह स्कॉलरशिप कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं की छात्राओं को दी जाएगी।

3. इसके अलावा 2024 में यह स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली छात्राओं को रिन्यूअल करना होगा।

4. सभी सिंगल गर्ल चाइल्ड, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और सीबीएसई से एफिलिएटिड किसी स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं, जिनकी ट्यूशन फीस शैक्षणिक वर्ष के दौरान 2,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है, तो उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा। कक्षा 11वीं और 12वीं में ट्यूशन फीस 3,000 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होगा।

बोर्ड के एनआरआई आवेदक भी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं। एनआरआई के लिए ट्यूशन फीस अधिकतम 6,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।

5. इस स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक की पारिवारिक आय वाले स्टूडेंट्स ही स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं।

6. केवल वहीं छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान होंगी।

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Direct Link

स्कॉलरशिप राशि-

स्कॉलरशिप मिलने पर छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये मिला करेंगे।

स्कॉलरशिप के लिए डॉक्यूमेंट-

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को अपनी बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, RTGS, NEET, IFSC कोड और बैंक का पता देना होगा। साथ ही आवेदन फॉर्म पर आवेदक को अपने सिग्नेचर करने होंगे। बिना सिग्नेचर के आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।