CBSE ने टेंडर देने से ठीक पहले हटा दी थी 'ब्लैकलिस्टिंग' की शर्त, डॉक्यूमेंट से हुआ बड़ा खुलासा?

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE OSM Row: सीबीएसई ने 'कोएम्प्ट एजुटेक' (Coempt EduTeck) को करोड़ों रुपये का टेंडर देने से ठीक पहले टेंडर नियमों से ‘ब्लैकलिस्टिंग’ की सबसे महत्वपूर्ण शर्त को ही गायब कर दिया था। 

CBSE ने टेंडर देने से ठीक पहले हटा दी थी 'ब्लैकलिस्टिंग' की शर्त, डॉक्यूमेंट से हुआ बड़ा खुलासा?

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) यानी डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम इस समय देश के सबसे बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल चेकिंग में सामने आई गंभीर लापरवाहियों के बीच अब एक और बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीबीएसई ने हैदराबाद की कंपनी 'कोएम्प्ट एजुटेक' (Coempt EduTeck) को करोड़ों रुपये का टेंडर देने से ठीक पहले अपने ही नियमों की किताब बदल डाली थी। बोर्ड ने अंतिम समय में टेंडर नियमों से ‘ब्लैकलिस्टिंग’ की सबसे महत्वपूर्ण शर्त को ही गायब कर दिया था।

17 साल के छात्र ने खोली पोल: कैसे बदले गए टेंडर के नियम?

सीबीएसई के इस कथित 'टेंडर घोटाले' का पर्दाफाश किसी बड़ी जांच एजेंसी ने नहीं, बल्कि झारखंड के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने किया है। सार्थक ने सीबीएसई के विभिन्न चरणों के टेंडर डॉक्यूमेंट का बारीकी से अध्ययन कर एक ब्लॉग लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सार्थक के विश्लेषण के अनुसार, अगस्त 2025 में जारी ओरिजनल टेंडर डॉक्यूमेंट में साफ लिखा था कि यदि कोई कंपनी डिजिटल मूल्यांकन (OSM) में गंभीर गलतियां या डेटा लीक करती है, तो एक विशेष समिति के फैसले के बाद उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है और उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जा सकता है। लेकिन 20 सितंबर 2025 को एक संशोधित पत्र जारी कर बोर्ड ने चुपके से 'ब्लैकलिस्टिंग' शब्द को हटा दिया। इसके बाद दिसंबर 2025 में यह बड़ा कॉन्ट्रैक्ट 'कोएम्प्ट एजुटेक' को सौंप दिया गया।

क्यों है यह छात्रों के लिए चिंता का विषय?

इस नियम परिवर्तन का असर हाल ही में आए बोर्ड रिजल्ट्स के मूल्यांकन पर साफ दिख रहा है। एथिकल हैकर्स ने दावा किया है कि इस वेंडर कंपनी के सर्वर के खराब कॉन्फिगरेशन के कारण देश भर के लाखों छात्रों की आंसर शीट्स और गोपनीय डेटा इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गए थे।

नियमों में बदलाव के कारण, इतनी बड़ी सुरक्षा चूक और कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी के बावजूद, सीबीएसई कानूनी रूप से इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकती। बोर्ड अब केवल जुर्माना लगाने तक ही सीमित रह गया है, जैसे हर 15 मिनट की देरी या गलती पर ₹1 लाख का फाइन।

राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

विपक्ष के बड़े नेताओं, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, ने इस छात्र के दावों का समर्थन करते हुए सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर तीखे हमले किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि नियमों को इस तरह मरोड़ा गया ताकि एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाया जा सके, भले ही इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जैसी बड़ी अनुभवी कंपनियों को रेस से बाहर करना पड़ा हो। इसके चलते अब छात्र संगठनों और अभिभावकों द्वारा कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन और एक स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग तेज हो गई है। हालांकि, सीबीएसई ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि टेंडर प्रक्रिया में सभी सरकारी नियमों का पालन किया गया था।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।