सीबीएसई ने स्कूलों को फिर से दिलाया याद, एलओसी जमा करने की डेडलाइन करीब, भूलकर भी ना करें ये गलती

लाइव हिन्दुस्तान
share

बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले योग्य छात्रों की सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) तय समय सीमा के भीतर जमा कर दें। इसके लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ LOC जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है।

cbse reminds schools loc submission deadline 2027 board exams without late fee 21 october avoid these mistakes
सीबीएसई बोर्ड का 2027 एग्जाम को लेकर अलर्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों को एक बार जरूरी अलर्ट भेजा है। बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले योग्य छात्रों की सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) तय समय सीमा के भीतर जमा कर दें। इसके लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ LOC जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है। ऐसे में स्कूलों के पास सूची जमा करने के लिए अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि वे छात्रों की जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतें। छात्रों की जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सही होनी चाहिए और उनके विषयों का चयन भी ठीक तरीके से किया जाना चाहिए।

बोर्ड ने दिया ये जरूरी निर्देश

इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शुल्क का भुगतान समय पर करना भी जरूरी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि एलओसी अपलोड करने के दौरान गलती ना हो। ऐसा होने पर पूरी तरह से स्कूल जिम्मेदार माने जाएंगे। सीबीएसई ने स्कूल प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे एलओसी जमा करने से संबंधित पहले जारी किए गए निर्देशों को दोबारा पढ़ें और विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने वाले कर्मचारियों को प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें। बोर्ड ने अभिभावकों को भी विद्यार्थियों की सही जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व से अवगत कराने को कहा है।

फॉर्म में ना हो ये गलतियां

एलओसी में विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, माता-पिता के नाम, चुने गए विषयों और फोटो सहित अन्य विवरणों की शुद्धता जरूरी है। गलत जानकारी या समय पर सूची जमा नहीं होने से परीक्षा संबंधी कार्यों में देरी हो सकती है और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नियमित शुल्क के साथ एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना सभी विवरणों की जांच कर प्रक्रिया पूरी करें।

महत्वपूर्ण तारीख

एलओसी जमा करने की शुरुआत- 24 सितंबर 2026

बिना लेट फीस एलओसी जमा करने की अंतिम तारीख- 21 अक्टूबर 2026

लेट फीस के साथ LOC जमा करने की अवधि- 22 से 30 अक्टूबर 2026

विवरण में सुधार की अवधि- 2 से 4 नवंबर 2026

29 सितंबर को आयोजित किया गया था वेबिनार

वहीं, स्कूलों को सही रजिस्ट्रेशन और LOC डेटा भरने का महत्व समझाने के लिए सीबीएसई ने 29 सितंबर को एक वेबिनार भी आयोजित किया था। इसका उद्देश्य स्कूलों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और छात्रों की जानकारी सही तरीके से जमा करने के संबंध में जरूरी जानकारी देना था।

अंतिम तिथि का पालन

बता दें कि 21 अक्टूबर की डेडलाइन के बाद सीबीएसई पोर्टल पर नया डेटा स्वीकार नहीं किया जाएगा या इसके लिए भारी विलंब शुल्क और पेनल्टी लगाई जा सकती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीबीएसई ने स्कूलों को फिर से दिलाया याद, एलओसी जमा करने की डेडलाइन करीब