CBSE 12वीं OSM विवाद पर Coempt ने दी सफाई, डेटा लीक के आरोपों को नकारा, कहा- सुरक्षित है पूरा सिस्टम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीबीएसई 12वीं के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर टेंडर कंपनी कोएम्प्ट एडु टेक ने कहा है कि गलत आंसर शीट मिलना एक इंसानी चूक थी, न कि कोई सॉफ्टवेयर गड़बड़ी या डेटा लीक का मामला।

CBSE_COEMPT edutech

सीबीएसई (CBSE) 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों और री- इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के बीच पिछले कुछ दिनों से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर काफी चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ था। कुछ छात्रों को किसी दूसरे की आंसर शीट मिलने और कुछ कॉपियां धुंधली दिखने के बाद इस पूरे डिजिटल सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए थे। अब इस पूरे विवाद के केंद्र में मौजूद हैदराबाद की एडटेक कंपनी 'कोएम्प्ट एडु टेक' (Coempt Edu Teck) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कंपनी ने बोर्ड परीक्षाओं के डिजिटल मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी, डेटा लीक या सुरक्षा चूक के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी का साफ कहना है कि जो भी गड़बड़ियां सामने आईं, वे सॉफ्टवेयर की खराबी नहीं बल्कि कॉपियों को स्कैन करने के दौरान हुई चूक का नतीजा थीं।

सॉफ्टवेयर बिल्कुल परफेक्ट, स्कैन करने वाले कर्मचारी की थी लापरवाही

छात्रों के बीच सबसे बड़ा गुस्सा इस बात को लेकर था कि एक अभ्यर्थी को किसी दूसरे छात्र की उत्तर पुस्तिका भेज दी गई थी। इस पर कंपनी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने इंटरनल रिव्यू में उस व्यक्ति स्कैनिंग ऑपरेटर की पहचान कर ली है जिसने यह स्कैनिंग की थी। कंपनी ने दावा किया, “हम तकनीकी रूप से 100% आश्वस्त हैं कि हमारे सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म में कोई खराबी नहीं है। कॉपियों के मिक्स-अप का मामला पूरी तरह से फिजिकल स्कैनिंग के वक्त कागजों को उलटने-पलटने में हुई मानवीय लापरवाही से जुड़ा है।”

95% छात्रों तक पहुंच चुकी हैं कॉपियां, धुंधली तस्वीरों की हो रही समीक्षा

स्कैन की गई कॉपियों की क्वालिटी और कुछ हिस्सों के धुंधले होने की शिकायतों पर कंपनी ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि वे मूल्यांकन अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे मामलों की व्यवस्थित तरीके से समीक्षा कर रहे हैं। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि कुछ शुरुआती रुकावटों के बावजूद, पुनर्मूल्यांकन और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी मांगने वाले लगभग 95 प्रतिशत छात्रों तक उनकी सही कॉपियां सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन पहुंचा दी गई हैं।

डेटा हैक और 2019 तेलंगाना विवाद पर भी दी सफाई

हाल ही में एक 19 वर्षीय एथिकल हैकर द्वारा कोएम्प्ट के सर्वर में सुरक्षा कमियां खोजने और डेटा लीक के दावों पर भी कंपनी ने विस्तार से बात की। कंपनी ने साफ किया कि जिस सर्वर को एक्सेस करने का दावा किया गया है, वह केवल डमी टेस्ट और एक 'टेस्टिंग सर्वर' था, जिसका उपयोग कभी भी किसी लाइव क्लाइंट या छात्रों के डेटा के लिए नहीं किया जाता है। लाइव प्रोडक्शन सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी छात्र का डेटा लीक नहीं हुआ है।

इसके साथ ही, चर्चाओं में आ रहे साल 2019 के तेलंगाना इंटरमीडिएट परीक्षा विवाद पर कंपनी ने अदालती रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस मामले में आपराधिक कार्रवाई की याचिकाओं को खारिज कर दिया था, क्योंकि वहां भी गलतियां बेहद मामूली थीं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।