CBSE OSM : सीबीएसई ऑनस्क्रीन मार्किंग में 20 छात्रों की बदली आंसरशीट, 13000 हाथ से चेक हुईं
सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के करीब 20 मामले सामने आए हैं। वहीं लगभग 13 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैन्युअल तरीके से करना पड़ा। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के करीब 20 मामले सामने आए हैं। वहीं लगभग 13 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैन्युअल तरीके से करना पड़ा। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इन 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से करीब 68,000 में स्कैनिंग के दौरान गुणवत्ता संबंधी समस्याएं पाई गईं और उन्हें दोबारा स्कैन किया गया। इसके बावजूद 13,000 से कुछ अधिक कॉपियां आवश्यक स्पष्ट गुणवत्ता हासिल नहीं कर सकीं। टीमें कोड और पूरी प्रणाली की जांच कर रही हैं ताकि इसे पूरी तरह सहज और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
छात्रों ने पोर्टल पर अपलोड की गई स्कैन कॉपियों को देखने के बाद इन गड़बड़ियों की ओर ध्यान दिलाया। छात्रों का कहना था कि उन्हें जो उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं वे उनकी नहीं थीं। सूत्रों ने कहा कि वेदांत का एक मामला था। वेदांत को उत्तर पुस्तिका मिली और वह यह देखकर हैरान रह गया कि यह उसकी कॉपी नहीं थी। स्कैनिंग में गड़बड़ी हुई थी।
CBSE 12वीं के छात्र 1 जून से री-इवैल्यूएशन करा पाएंगे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं छात्र अब 1 जून से री-इवैल्यूएशन और आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इस बार 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी स्कैन आंसरशीट के लिए आवेदन किया।
मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये फीस देनी होगी। जबकि अगर कोई विद्यार्थी अपने उत्तर भी चेक करवाना चाहता है तो उसे प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस देनी होगी। इस बार ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) से उपजे विवाद के चलते रीवेल्यूएशन के लिए भी लाखों आवेदन आने के आसार हैं।
कैसे रीवेल्यूएट होंगी कॉपियां
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रीवैल्यूएशन प्रोसेस भी OMS यानी ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से होगा, या फिर मैनुअली। ओएसएम सिस्टम में गड़बड़ियां सामने आने के बाद बोर्ड इन्हें हाथ से लेक कर सकता है।
आपको बता दें कि सीबीएसई ने दो चरणों में 12वीं की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू की थी। पहले चरण में विद्यार्थियों को उनकी आंसरशीट की स्कैन कॉपी दी गई है। अब दूसरे फेज में, उम्मीदवार या तो 'पाई गई कमियों के वेरिफिकेशन' के लिए या फिर 'उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन' के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या हैं नियम, क्या है फीस
- मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये फीस देनी होगी। जबकि अगर कोई विद्यार्थी अपने उत्तर भी चेक करवाना चाहता है तो उसे प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस देनी होगी।
- अगर किसी स्टूडेंट का एक नंबर भी बढ़ता है तो बोर्ड इस प्रक्रिया की पूरी फीस वापस करेगा।
- कॉपी री चेकिंग के बाद नंबर कम भी हो सकते हैं। छात्र अधिक अंकों का हकदार होता है, तो उनके बढ़ाए जाएंगे। अगर किसी गलती को सुधारने के चलते छात्र के नंबर कम होते हैं तो, छात्र के अंक उसी के अनुसार कम कर दिए जाएंगे।
CBSE 12वीं के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें
- जिन छात्रों ने स्कैन की हुई आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था, वे नीचे दिए गए तरीके से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- CBSE की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Post Result Services’ या ‘Verification & Re-evaluation’ सेक्शन खोलें।
- लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।
- केवल वे छात्र जिन्होंने पहले ही अपनी आंसर बुक की फोटोकॉपी या स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त कर ली है, वे ही वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
आवेदन का प्रकार चुनें:
अंकों का वेरिफिकेशन
री-इवैल्यूएशन
वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन दोनों
विषय या विषयों का चयन करें
री-इवैल्यूएशन के मामले में, उन विशिष्ट प्रश्न संख्याओं का चयन करें जिनकी समीक्षा छात्र करवाना चाहते हैं।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करें। कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


