CBSE ने रद्द की नोएडा के पब्लिक स्कूल की मान्यता, बच्चों को अन्य स्कूल में किया जाएगा शिफ्ट

Feb 25, 2026 12:49 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, नोएडा
share Share
Follow Us on

विवादों में घिरे नोएडा सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल पर सीबीएसई ने सख्त कार्रवाई की। बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक दी गई संबद्धता (एफिलिएशन) को रद्द कर दिया। अब स्कूल नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को नहीं पढ़ा सकेगा।

CBSE ने रद्द की नोएडा के पब्लिक स्कूल की मान्यता, बच्चों को अन्य स्कूल में किया जाएगा शिफ्ट

पिछले वर्ष शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर अत्याचार करने और महिला शिक्षिकाओं का शोषण करने के आरोप लगाए गए थे। तत्कालीन जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच सौंपी थी। रिपोर्ट में कई आरोपी सही मिले थे। मामले में कार्रवाई के लिए प्रशासन ने सीबीएसई को पत्र लिखा था। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर पिछले वर्ष शिकायतकर्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट ने सीबीएसई से जवाब सौंपने के लिए कहा। सीबीएसई ने अपने स्तर से जांच कराई और बीते 18 फरवरी को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की संबद्धता को रद्द किया गया है। हालांकि, कक्षा आठ तक की पढ़ाई पर कोई निर्णय नहीं लिया है। स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक तीन सेक्शन में करीब 300 से 400 बच्चे पढ़ते हैं। 10वीं और 12वीं के बच्चे बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।

क्या होगा बच्चों का

डीआईओएस राजेश कुमार सिंह का कहना है कि जो विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं, वे पूरी परीक्षा देंगे। 9वीं और 11वीं के बच्चों को सीबीएसई किसी दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कराएगा। मामले में स्कूल के प्रबंधक हरीश पपने से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। कक्षा आठ तक की पढ़ाई पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

प्रशासन की जांच में आरोप सही मिले

जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच में वेतन का एक हिस्सा नगद में लेने के आरोपों की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि स्कूल प्रबंधक द्वारा जांच अधिकारियों को बताया गया कि उन्होंने शिक्षकों को कुल 68 लाख रुपये वापस कर दिए। वहीं, शिक्षकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन पर उनके करीब 91 लाख रुपये बकाया थे, जिनमें से सिर्फ 68 लाख का ही भुगतान हुआ। शेष रकम आज भी बकाया है।

वेतन का हिस्सा लेने के आरोप लगाए

शिक्षकों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें प्रतिमाह बैंक खाते में वेतन दिया जाता था। आरोप लगाया था कि वेतन मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा उनके वेतन का एक हिस्सा नगद में ले लिया जाता। स्कूल प्रबंधन द्वारा दलील दी जाती थी कि उसको कोई सरकारी मदद नहीं मिलती, जबकि नोएडा प्राधिकरण का बकाया चल रहा है। इसके लिए शिक्षकों को वेतन का एक हिस्सा देना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।