CBSE का बड़ा फैसला: अब स्कूलों में होगी करियर काउंसलिंग, सही करियर चुनने में भी मदद करेगा स्कूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों की पारंपरिक भूमिका को बदलते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब स्कूलों को अपने छात्रों के लिए एक 'करियर गाइड' की भूमिका भी निभानी होगी।

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों की पारंपरिक भूमिका को बदलते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड द्वारा 8 मई को जारी किए गए एक नए सर्कुलर ने यह साफ कर दिया है कि अब स्कूलों की जिम्मेदारी केवल सिलेबस पूरा कराने और परीक्षा लेने तक सीमित नहीं रहेगी। अब स्कूलों को अपने छात्रों के लिए एक 'करियर गाइड' की भूमिका भी निभानी होगी।
क्या है सीबीएसई की नई पहल?
सीबीएसई ने स्कूलों के प्रिंसिपल और काउंसलर्स के लिए ‘एंट्रेंस एग्जाम और करियर पाथवे अवेयरनेस प्रोग्राम’ आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के भीतर करियर काउंसलिंग की व्यवस्था को और अधिक पेशेवर और मजबूत बनाना है। बोर्ड चाहता है कि छात्रों को समय रहते यह पता चले कि 12वीं के बाद उनके लिए कौन-कौन से दरवाजे खुले हैं।
यह पहल नई शिक्षा नीति 2020 (NEP) के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इसके जरिए छात्रों को न केवल उच्च शिक्षा, बल्कि इंटर्नशिप, स्कॉलरशिप और भविष्य में उभरने वाले नए करियर विकल्पों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विशेषज्ञों की राय: क्यों जरूरी है यह बदलाव?
गोरखपुर में लंबे समय से करियर कार्यशालाएं आयोजित कर रहे प्रसिद्ध करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल ने इस सर्कुलर का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अक्सर छात्र अपनी रुचि और क्षमता को समझे बिना भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं। बोर्ड का यह सर्कुलर स्कूलों को एक व्यवस्थित ढांचा प्रदान करेगा, जिससे वे छात्रों को उनकी व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार सही रास्ता दिखा सकेंगे। अब छात्रों को यह समझाना आसान होगा कि बदलती दुनिया की जरूरतों के हिसाब से उनके लिए कौन सा क्षेत्र सबसे बेहतर है।
वहीं, शिक्षाविद् और एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार का मानना है कि आज का दौर केवल किताबी ज्ञान का नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अब किताबों से बहुत आगे बढ़ चुका है। स्कूलों को अब अपनी पुरानी सोच बदलनी होगी और छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना होगा।
छात्रों को क्या होगा सीधा फायदा?
इस प्रोग्राम के लागू होने से छात्रों को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा:
प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी: जेईई (JEE), नीट (NEET) के अलावा अन्य क्षेत्रों की प्रवेश परीक्षाओं की सही जानकारी स्कूल में ही मिल सकेगी।
स्कॉलरशिप और इंटर्नशिप: विदेशों में या देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में मिलने वाली स्कॉलरशिप की जानकारी अब छिपी नहीं रहेगी।
सही दिशा का चुनाव: काउंसलर्स की मदद से छात्र यह जान पाएंगे कि उनकी रुचि किस विषय में है और उसमें भविष्य कैसा है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


