CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं वेरिफिकेशन के ज्यादा पैसे कटने पर न हों परेशान, रिफंड होगी एक्स्ट्रा फीस
CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई ने फीस भुगतान के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों और गलत ट्रांजैक्शन को लेकर एक नया और जरूरी नोटिस जारी किया है। बोर्ड प्रभावित उम्मीदवारों की समस्याओं का समाधान बोर्ड अपने स्तर पर करने जा रहा है ।

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और स्कैन की गई कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया में जुटे छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और आधिकारिक अपडेट सामने आया है । सीबीएसई ने फीस भुगतान के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों और गलत ट्रांजैक्शन को लेकर एक नया और जरूरी नोटिस जारी किया है। बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्रों को फीस कटने की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है; प्रभावित उम्मीदवारों की समस्याओं का समाधान बोर्ड अपने स्तर पर करने जा रहा है ।
21-22 मई को फीस डिडक्शन में आई थीं तकनीकी खामियां
सीबीएसई के मुताबिक, 21 और 22 मई 2026 को बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर कुछ गंभीर तकनीकी समस्याएं देखी गई थीं । इन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई छात्र-छात्राओं की फीस कटौती के दौरान गलत ट्रांजैक्शन हो गए । पोर्टल पर मुख्य रूप से दो तरह की दिक्कतें सामने आई थीं। कुछ मामलों में छात्रों के बैंक खातों से निर्धारित आवेदन शुल्क के मुकाबले ज्यादा पैसे काट लिए गए । वहीं, कुछ मामलों में तकनीकी एरर की वजह से छात्रों के खाते से फीस से कम रकम ही कट हो पाई ।
ज्यादा पैसे कटने पर सीधे खाते में आएगा रिफंड
छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंताओं को दूर करते हुए सीबीएसई मुख्यालय ने इस नोटिस के जरिए दो बड़े और राहत देने वाले नियमों की घोषणा की है। जिन भी उम्मीदवारों के बैंक खाते या ऑनलाइन माध्यम से ज्यादा पैसे कटे हैं, उनका पूरा एक्स्ट्रा अमाउंट बोर्ड द्वारा वापस कर दिया जाएगा। यह रिफंड बिना किसी अतिरिक्त कागजी कार्रवाई के सीधे उसी ओरिजिनल पेमेंट मेथड (जैसे बैंक अकाउंट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) में क्रेडिट कर दिया जाएगा, जिससे छात्र ने भुगतान किया था।
जिन मामलों में तय शुल्क से कम पैसे कटे हैं, उन उम्मीदवारों को बची हुई राशि का भुगतान करने के लिए बोर्ड द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा, यदि इसकी आवश्यकता पड़ती है तो। सबसे राहत की बात यह है कि इन सभी मामलों में छात्रों के आवेदन को निरस्त नहीं किया जाएगा । उम्मीदवारों को नए सिरे से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है । बोर्ड इन सभी प्रभावित छात्रों को उनकी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी हर हाल में उपलब्ध कराएगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


