CBSE Exam : सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए NCERT कराएगा फ्री तैयारी, SWAYAM पोर्टल से होगा कोर्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लाखों विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए नि:शुल्क तैयारी कर सकेंगे। यह तैयारी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी ) के स्वयं पोर्टल से कराई जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लाखों विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए नि:शुल्क तैयारी कर सकेंगे। यह तैयारी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी ) के स्वयं पोर्टल से कराई जाएगी। परिषद की ओर से पहली बार यह पहल की गई है। परिषद ने स्वयं पोर्टल से पहली बार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए एक विशेष ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। यह पहल विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विभिन्न विषयों में छात्रों को मुफ्त शैक्षिक सहायता प्रदान करने के की गई है।
खासकर वैसे विद्यार्थी जो तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लेते और स्व अध्ययन, डिजिटल सामग्री से पढ़ाई करते हैं, वह इससे तैयारी को और सुदृढ़ कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की समझ के लिए ई-ट्यूटोरियल की सुविधा दी जाएगी।
बच्चों ने कितना सीखा, इसका मूल्यांकन भी होगा
व्यवस्था के तहत बच्चों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। यह आकलन छात्रों को उनकी तैयारी का स्तर जांचने और कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। आखिर में अंतिम परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले मेधावी छात्रों को एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रमाणपत्र उन सभी छात्रों को मिलेगा, जो अंतिम परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे। इसका इस्तेमाल आगे शैक्षणिक क्षेत्र में कर सकेंगे। 11वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए भी पोर्टल से ऑनलाइन कक्षा लेने की व्यवस्था की गई है।
- स्वयं पोर्टल के माध्यम से पहली बार 12वीं बोर्ड के बच्चों की तैयारी कराई जाएगी
- वैसे विद्यार्थी जो कोचिंग का सहारा नहीं लेते उनकी तैयारी बेहतर हो सकेगी
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


