CBSE Group A, B, C Result 2026: CBSE भर्ती 2026 रिजल्ट आउट, ग्रुप A, B और C के 124 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी
CBSE DRQ 2026 Group A, B, C Result: सीबीएसई ने अपनी सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 2026 (DRQ 2026) के परिणामों की घोषणा कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया ग्रुप ए, बी और सी के कुल 124 नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

CBSE Group A, B, C Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने अपनी सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 2026 (DRQ 2026) के परिणामों की घोषणा कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया ग्रुप ए, बी और सी के कुल 124 नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने जनवरी और फरवरी में आयोजित इस लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
परीक्षा और भर्ती की डिटेल्स
सीबीएसई ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 के बीच पूरी की थी। बोर्ड का लक्ष्य प्रशासन और तकनीकी सहयोग के लिए कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति करना है। भर्ती किए जाने वाले प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
ग्रुप ए: असिस्टेंट सेक्रेटरी, सहायक प्रोफेसर और सहायक निदेशक।
ग्रुप बी: सुपरिटेंडेंट, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (JTO)।
ग्रुप सी: जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट ।
टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ
लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को विभिन्न शहरों में किया गया था। परीक्षा के बाद 11 फरवरी को आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज करने के बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है।
मेरिट लिस्ट: बोर्ड ने सफल उम्मीदवारों की एक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है, जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अगला चरण: टियर-1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब टियर-2 (मुख्य परीक्षा) और पदों के अनुसार स्किल टेस्ट जैसे टाइपिंग या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।
3. यहां "Result Notice for DRQ 2026 Tier-1 Examination" के लिंक को खोजें।
4. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
5. मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
महत्वपूर्ण तिथियां और निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टियर-2 परीक्षा की तिथियां जल्द ही अलग से घोषित की जाएंगी। ग्रुप ए के पदों के लिए इंटरव्यू एक अनिवार्य हिस्सा होगा, जबकि ग्रुप सी के पदों (जैसे जूनियर असिस्टेंट) के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और श्रेणी प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS) तैयार रखें, क्योंकि आगामी चरणों के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। किसी भी भ्रम की स्थिति में केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।



