CBSE के OSM पोर्टल हैक का सोशल मीडिया दावा निकला फर्जी, बोर्ड ने दी सफाई- डेटा पूरी तरह सुरक्षित

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CBSE OSM Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ किया है कि जिस पोर्टल पर मूल्यांकन कार्य किया जाता है, उसकी सुरक्षा पूरी तरह अभेद्य है और उसें हैक नहीं किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

CBSE के OSM पोर्टल हैक का सोशल मीडिया दावा निकला फर्जी, बोर्ड ने दी सफाई- डेटा पूरी तरह सुरक्षित

CBSE Class 12 Evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' (OSM) पोर्टल के हैक या कंप्रोमाइज होने के दावों को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर अब विराम लग गया है। सीबीएसई बोर्ड ने इन तमाम दावों को सिरे से खारिज करते हुए एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि जिस पोर्टल पर मूल्यांकन कार्य किया जाता है, उसकी सुरक्षा पूरी तरह अभेद्य है और उसमें कोई सेंधमारी नहीं हुई है।

क्या था सोशल मीडिया का दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए यह सनसनीखेज दावा किया था कि उसने 26 फरवरी 2026 को सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल, जिसका यूआरएल (URL) http://cbse.onmarks.co.in है, को हैक कर लिया है। इस सोशल मीडिया पोस्ट को आधार पर बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया था।

सीबीएसई की सफाई: वो असली पोर्टल नहीं, सिर्फ टेस्टिंग साइट थी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीबीएसई ने तुरंत बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताते हुए इन बिंदुओं को सामने रखा है:

यूआरएल में अंतर: बोर्ड ने बताया कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए जिस मुख्य पोर्टल का उपयोग किया जाता है, उसका यूआरएल (URL) बिल्कुल अलग है। उस पोर्टल को न तो हैक किया गया है और न ही उसमें वे कमियां मौजूद हैं, जिनका जिक्र सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया है।

केवल सैंपल डेटा था मौजूद: सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया यूआरएल (http://cbse.onmarks.co.in) केवल एक टेस्टिंग साइट है। इसका उपयोग बोर्ड द्वारा इंटरनल टेस्टिंग और रिव्यू के लिए किया जाता है।

डेटा लीक होने का कोई खतरा नहीं: बोर्ड ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि उस टेस्टिंग पोर्टल पर किसी भी छात्र का मूल्यांकन डेटा, परीक्षा के मार्क्स या अन्य कोई भी गोपनीय जानकारी मौजूद नहीं थी। वहां सिर्फ प्रैक्टिस के लिए डमी या सैंपल डेटा ही रखा गया था।

मजबूत सुरक्षा और प्रणाली का भरोसा

सीबीएसई ने देश भर के सभी छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि मूल्यांकन के लिए तैयार किए गए प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए बहुत ही कड़े और मजबूत सुरक्षा इंतजाम लागू किए गए हैं।

यह ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लागू किया गया है। इसमें किसी भी तरह की तकनीकी खामी या गड़बड़ी को तुरंत ठीक करने के लिए एक बेहद मजबूत ‘शिकायत निवारण तंत्र’ भी पहले से इन-बिल्ट है। बोर्ड ने दोहराया है कि मुख्य मूल्यांकन पोर्टल पर सुरक्षा उल्लंघन का कोई भी मामला सामने नहीं आया है और परीक्षा से जुड़ा सारा डेटा पूरी तरह सुरक्षित है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।