CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट cbse.gov.in पर होगी जारी
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट कभी भी जारी की जा सकती है। बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के सभी विषयों की मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर पहले ही जारी किये जा चुके हैं।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) बहुत जल्द ही 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी करने वाला है। यूपी बोर्ड और एमपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद अब सीबीएसई के लाखों छात्र अपना टाइम टेबल देखने के लिए उत्सुक हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें, जहां टाइम-टेबल की पीडीएफ जल्द ही अपलोड की जाएगी। देश-विदेश के हजारों स्कूलों से लाखों छात्र सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे, जिनकी डेटशीट जल्द जारी होने जा रही है। 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाएं।
2. पर 'Main Website' लिंक पर क्लिक करें।
3. लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में 'CBSE Class 10th / 12th Date Sheet 2027' लिंक खोजें।
4. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने विषय-वार डेटशीट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
5. इसे डाउनलोड करके अपने स्टडी टेबल के सामने प्रिंट लगाकर रख लें और अपनी पढ़ाई की रणनीति को और मजबूत बनाएं।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले साल, CBSE ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो-परीक्षा प्रणाली शुरू की थी, जिससे उन्हें अपने अंक सुधारने के लिए एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो चरणों में बोर्ड परीक्षाएं देने का मौका मिला। 12वीं कक्षा के लिए, CBSE ने 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) शुरू की, जो एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है। इसे इसलिए बनाया गया है ताकि अंकों की मैन्युअल गणना में होने वाली गलतियों को कम किया जा सके।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: CBSE कक्षा 10 और 12 की परीक्षा डेट शीट PDF में क्या क्या होगा
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: CBSE कक्षा 10 और 12 की परीक्षा डेट शीट PDF में में क्या क्या होगा
परीक्षा की तारीखें
विषयों के नाम
विषय कोड
परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश
परीक्षा का समय
परीक्षा का दिन
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई 10वीं 12वीं का टाइम टेबल जल्द करेगा जारी
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कभी भी टाइम टेबल जारी किया जा सकता है, ऐसे में छात्र पूरी तरह से तैयार रहें और आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई 10वीं-12वीं के प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई 2027 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट उम्मीदवारों के आवेदन जारी है। बिना लेट फीस के फॉर्म 23 अक्टूबर तक भरा जा सकता है। उसके बाद 24 से 30 अक्टूबर तक भी मौका मिलेगा। मगर इसके लिए 2000 रुपये लेट फीस देनी होगी।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: बोर्ड एग्जाम के लिए क्या है टाइमिंग
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में करवाया जाता है। लेकिन, कुछ पेपर के लिए छात्रों को 2 घंटे तो कुछ पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 2027 फरवरी और मार्च में आयोजित की जा सकती है।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई की डेटशीट जारी, पश्चिम एशिया के विद्यार्थियों की स्पेशल परीक्षा 23 से
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: पश्चिम एशिया में इजराइल-ईरान तनाव के कारण नियमित बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाए विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई विशेष परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 23 से 28 अक्टूबर तक होंगी। अभ्यर्थी 12 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की ओर से जमा कराई गई सूची (एलओसी) के आधार पर संबंधित देशों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। अधिकांश विषयों के पेपर दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे। कुछ विषयों की परीक्षा अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: वेबसाइट पर सैंपल पेपर्स देख सकते हैं
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: डेटशीट का इंतजार करते हुए छात्र CBSE की अकादमिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर्स देख सकते हैं और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर सकते हैं। याद रखें, परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: बोर्ड ने दिया ये जरूरी निर्देश
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा शुल्क का भुगतान समय पर करना भी जरूरी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि एलओसी अपलोड करने के दौरान गलती ना हो। ऐसा होने पर पूरी तरह से स्कूल जिम्मेदार माने जाएंगे। सीबीएसई ने स्कूल प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे एलओसी जमा करने से संबंधित पहले जारी किए गए निर्देशों को दोबारा पढ़ें और विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने वाले कर्मचारियों को प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें। बोर्ड ने अभिभावकों को भी विद्यार्थियों की सही जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व से अवगत कराने को कहा है।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: एलओसी जमा करने की डेडलाइन करीब
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों को एक बार जरूरी अलर्ट भेजा है। बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले योग्य छात्रों की सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) तय समय सीमा के भीतर जमा कर दें। इसके लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ LOC जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है। ऐसे में स्कूलों के पास सूची जमा करने के लिए अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि वे छात्रों की जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतें। छात्रों की जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सही होनी चाहिए और उनके विषयों का चयन भी ठीक तरीके से किया जाना चाहिए।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सोशल मीडिया पर चल रहे दावों से बचें
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट जारी होने से पहले व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी टाइम-टेबल और पीडीएफ वायरल होने लगते हैं, जो आपकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को भ्रमित कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनवेरिफाइड सोर्स या वायरल पीडीएफ पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। असली और आधिकारिक डेटशीट में हमेशा परीक्षा का सही दिन, तारीख, विषय और समय की सटीक जानकारी दी होती है जो केवल और केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही जारी की जाती है।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: लिखित परीक्षाओं की शुरुआत से पहले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
विंटर बाउंड (सर्दियों वाले) स्कूल: पहाड़ी या अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों के सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ही पूरी कराई जाती हैं।
सामान्य स्कूल: देश के अन्य सभी सीबीएसई बोर्ड स्कूलों में 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 से शुरू होंगी।
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: कब तक जारी हो सकती है डेटशीट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से लगभग 60 से 75 दिन पहले विषय-वार डेटशीट जारी कर देता है, ताकि छात्रों को तैयारी और रिवीजन का पूरा समय मिल सके। पिछले सत्र यानी 2026 बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अक्टूबर के आखिर में टाइमटेबल जारी किया था। हालांकि बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखें, तो अक्टूबर में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के डेटशीट की घोषणा हो सकती है। इसमें 10वीं और 12वीं के सभी मुख्य और ऐच्छिक विषयों की परीक्षा तिथियां और शिफ्ट की जानकारी होगी।