सीबीएसई 10वीं 12वीं डेटशीट 2027 जल्द, cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे टाइम टेबल Pdf
सीबीएसई बहुत जल्द शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर सकता है। 2027 में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने टाइम टेबल का इंतजार कर रहे हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बहुत जल्द शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर सकता है। 2027 में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने टाइम टेबल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लाखों छात्रों की निगाहें सीबीएससई की ऑफिशियल वेबसाइट पर हैं, जहां जल्द ही बोर्ड एग्जाम 2027 का टाइम टेबल जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखें, तो सितंबर के आखिरी में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के डेटशीट की घोषणा हो सकती है। बता दें कि परीक्षाएं फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है। वहीं, डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट CBSE.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। CBSE द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले इस बोर्ड एग्जाम में देश और विदेश के 40 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं।
फरवरी से मार्च 2027 के बीच हो सकती हैं परीक्षाएं
वहीं, परीक्षा की बात करें, तो CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2027 में फरवरी से मार्च के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं, बोर्ड फाइनल डेटशीट जारी करने से पहले परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी करेगी, जो सितंबर के आखिरी या अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती सकती है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र उसमें अपने सभी विषयों की परीक्षा तारीख, परीक्षा का समय और बोर्ड की ओर से दिए गए अन्य जरूरी निर्देश देख सकेंगे। यह पीडीएफ में जारी किया जाएगा, जिसको छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले साल कब जारी हुआ था टाइमटेबल
पिछले सत्र यानी 2026 बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अक्टूबर के आखिर में टाइमटेबल जारी किया था। बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चली थीं। वहीं, बोर्ड ने संभावित डेटशीट सितंबर 2025 में जारी की थी। बोर्ड द्वारा इतने दिन पहले टाइम टेबल जारी होने का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को जितना पहले हो सके जानकारी देना है ताकी वे परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर पाएं। इससे उन्हें परीक्षा की चिंता से उबरने और परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
फर्जी डेट शीट से रहें सावधान
डेट शीट के आधिकारिक ऐलान से पहले सोशल मीडिया पर कई फर्जी टाइम टेबल घूमने लगते हैं। व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हो रहे ऐसे किसी भी पीडीएफ पर भरोसा बिल्कुल न करें, क्योंकि इनमें गलत तारीखें भी हो सकती हैं जो आपकी तैयारी को गड़बड़ कर सकती हैं। सीबीएसई की तरफ से जारी किया गया असली डेट शीट हमेशा एग्जाम का दिन, विषय और परीक्षा का समय की पूरी जानकारी देता है, इसलिए किसी भी पीडीएफ पर भरोसा करने से पहले यह जरूर देख लें कि वह ऑफिशियल वेबसाइट से ही आया है या नहीं।
c
डेटशीट जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड
1. छात्र सबसे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
2. अब आप होमपेज पर उपलब्ध CBSE Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करिए।
3. इसके बाद क्लास 10 या क्लास 12 का ऑप्शन चुनिए।
4. कुछ देर बाद PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
5. अब डेटशीट डाउनलोड करें और सब्जेक्टवाइज टाइमटेबल देखें।


