सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट 2027 का इंतजार, cbse.gov.in पर मिलेगी टाइम टेबल पीडीएफ

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी करने जा रहा है। परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। छात्र cbse.gov.in पर डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Date Sheet 2027
सीबीएसई 10वीं 12वीं डेटशीट 2027

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) स्कूलों में पढ़ रहे 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड की पुरानी घोषणा के अनुसार, 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। ऐसे में अब अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें, जहां टाइम-टेबल की पीडीएफ जल्द ही अपलोड की जाएगी।

देश-विदेश के हजारों स्कूलों से लाखों छात्र सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे, जिनकी डेटशीट जल्द जारी होने जा रही है।

कब तक जारी हो सकती है डेटशीट?

आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से लगभग 60 से 75 दिन पहले विषय-वार डेटशीट जारी कर देता है, ताकि छात्रों को तैयारी और रिवीजन का पूरा समय मिल सके। पिछले सत्र यानी 2026 बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अक्टूबर के आखिर में टाइमटेबल जारी किया था। हालांकि बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखें, तो अक्टूबर में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के डेटशीट की घोषणा हो सकती है। इसमें 10वीं और 12वीं के सभी मुख्य और ऐच्छिक विषयों की परीक्षा तिथियां और शिफ्ट की जानकारी होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट

लिखित परीक्षाओं की शुरुआत से पहले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

विंटर बाउंड (सर्दियों वाले) स्कूल: पहाड़ी या अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों के सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ही पूरी कराई जाती हैं।

सामान्य स्कूल: देश के अन्य सभी सीबीएसई बोर्ड स्कूलों में 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 से शुरू होंगी।

सोशल मीडिया पर चल रहे दावों से बचें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट जारी होने से पहले व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी टाइम-टेबल और पीडीएफ वायरल होने लगते हैं, जो आपकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को भ्रमित कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनवेरिफाइड सोर्स या वायरल पीडीएफ पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। असली और आधिकारिक डेटशीट में हमेशा परीक्षा का सही दिन, तारीख, विषय और समय की सटीक जानकारी दी होती है जो केवल और केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही जारी की जाती है।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाएं।

2. पर 'Main Website' लिंक पर क्लिक करें।

3. लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में 'CBSE Class 10th / 12th Date Sheet 2027' लिंक खोजें।

4. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने विषय-वार डेटशीट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

5. इसे डाउनलोड करके अपने स्टडी टेबल के सामने प्रिंट लगाकर रख लें और अपनी पढ़ाई की रणनीति को और मजबूत बनाएं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10वीं-12वीं डेटशीट का इंतजार, cbse.gov.in पर मिलेगी टाइम-टेबल पीडीएफ