CBSE Compartment Result 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड
CBSE 12th Supplementary Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही cbseresults.nic.in पर जारी होगा। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Class 12 Compartment Result 2026 Date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी करने की संभावना है। जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने या पासिंग मार्क्स हासिल करने के लिए जुलाई 2026 में यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
सीबीएसई ने जुलाई महीने में कक्षा 12वीं के सभी विषयों की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर ली थीं। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो सीबीएसई आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 10 से 15 दिनों के भीतर सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित कर देता है। ऐसे में कॉपियों के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है और नतीजे अगस्त 2026 में घोषित किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन क्रेडेंशियल्स की होगी जरूरत
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन जानकारियों को तैयार रखना होगा:
रोल नंबर : आपके एडमिट कार्ड पर दर्ज 8 अंकों का रोल नंबर।
स्कूल नंबर : आपके संबंधित स्कूल का 5 अंकों का कोड।
एडमिट कार्ड आईडी : आपके एडमिट कार्ड पर छपी यूनिक आईडी।
रिजल्ट कैसे देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई के आधिकारिक परिणाम पोर्टल cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'Senior School Certificate Examination (Class XII) Supplementary Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. नए खुले पेज में अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी ध्यान से दर्ज करें।
4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका कंपार्टमेंट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए या कॉलेज एडमिशन के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके रख लें।
डिजीलाॉकर (DigiLocker) पर भी मिलेगी मार्कशीट
वेबसाइट के अलावा छात्र अपने स्मार्टफोन पर 'DigiLocker App' या डिजिटल लॉकर पोर्टल के माध्यम से भी अपनी कंपार्टमेंट परीक्षा की ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले छात्र सीधे ग्रेजुएशन या अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए पात्र हो जाएंगे, जिससे उनका शैक्षणिक सत्र बेकार होने से बच जाएगा।


