CBSE : सीबीएसई 9वीं के गणित में 12 की जगह 15 अध्याय पढ़ने होंगे, सिर्फ लिखित परीक्षा से पास नहीं होंगे

Apr 07, 2026 05:49 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share

सीबीएसई ने नौवीं कक्षा के गणित विषय का सिलेबस बदला है। अब छात्र 2026-27 शैक्षणिक सत्र में 12 की जगह 15 अध्याय पढ़ेंगे। अब छात्र केवल फॉर्मूले को याद नहीं करेंगे, बल्कि यह भी समझेंगे कि उनका इस्तेमाल कहां करना है ।

CBSE : सीबीएसई 9वीं के गणित में 12 की जगह 15 अध्याय पढ़ने होंगे, सिर्फ लिखित परीक्षा से पास नहीं होंगे

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौवीं कक्षा के गणित विषय के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है। अब छात्र 2026-27 शैक्षणिक सत्र में 12 की जगह 15 अध्याय पढ़ेंगे और इसी आधार पर 2027 की बोर्ड परीक्षा देंगे। नए सिलेबस में कई महत्वपूर्ण विषय जोड़े गए हैं। इसमें एक्जिओम और पोस्टुलेट, ट्राइएंगल कांग्रुएंस थ्योरम आदि अध्याय शामिल हैं। पाठ्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थी रट्टे के बजाय क्षमता आधारित शिक्षा प्राप्त करेंगे। इससे छात्रों में गहरी समझ और तार्किक क्षमता विकसित होगी। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत अब पढ़ाई में रट्टे की जगह समझ और क्षमता पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए नए सिलेबस में गणित को असल जिंदगी से जोड़ा गया है। अब छात्र केवल फॉर्मूले को याद नहीं करेंगे, बल्कि यह भी समझेंगे कि उनका इस्तेमाल कहां करना है ।

भारतीय गणितज्ञों के योगदान को भी पढ़ेंगे

इस बार के नौवीं के सिलेबस में भारतीय गणितज्ञों के योगदान को भी जगह दी गई है। जैसे बौधयान के शुल्बसूत्र, ब्रह्मगुप्त के क्वाड्रेटिक फॉर्मूला, पाई का सूत्र, आर्यभट्ट का साइन और कोसाइन की अवधारणा को भी नौवीं के विद्यार्थी पढ़ेंगे।

यह होगा मूल्यांकन का ढांचा

नौवीं के गणित के मूल्यांकन को पूरी तरह बदल दिया है। अब सिर्फ लिखित परीक्षा से ही पास नहीं होंगे, बल्कि सालभर में होने वाली दूसरी गतिविधियों से भी नंबर मिलेंगे। कुल 100 अंकों में से 80 अंक की लिखित परीक्षा होगी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। पेन पेपर टेस्ट और असेसमेंट के 10, पोर्टफोलियो फाइल, प्रयोगशाला गतिविधियों के 10 अंक होंगे।

नए सिलेबस में छात्रों को यह पढ़ना होगा

- नंबर सिस्टम

- सिक्वेंसेस एंड प्रोग्रेशन

- एक्सप्लोरिंग अरिथमेटिक आईडेंटिटीज

- इंट्रोडक्शन टू इयूक्लिड ज्योमेट्री; एग्जियोम एंड पोस्टुलेट

- ट्राएंगल कॉन्ग्रुएंस थियोरम

- 4-गोन्स क्वाड्रिलेट्रल्स

- मेंसुरेशन एरिया एंड पेरीमीटर

ऐसे पूछे जाएंगे सवाल

नौवीं के गणित की परीक्षा में पहले, याद रखने और समझने वाले सवाल होंगे। ये 43 अंकों के होंगे। दूसरे, अनुप्रयोग वाले सवाल होंगे। इनके हल में फॉर्मूला लगाना होगा। ये 19 अंकों के होंगे। तीसरा विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन वाले सवाल होंगे। ये 18 अंकों के होंगे। कुल 80 अंक की परीक्षा होगी।

सीबीएसई में कक्षा तीन से आठ तक एआई का नया पाठयक्रम लागू

सीबीएसई ने कक्षा तीन से आठ तक कंप्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का नया पाठयक्रम लागू किया है। यह पाठयक्रम भी नई शिक्षा नीति पॉलिसी 2020 के अनुसार है। शिक्षकों के मुताबिक पाठयक्रम का उद्देश्य छात्रों में तार्किक सोच, समस्या समाधान, रचनातमकता का विकास करना है। एआई रेडी लनर्स तैयार करना, डिजिटल साक्षरता व तकनीक का जिम्मेदार उपयोग सिखाना और नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक तकनीक की समझ विकसित करना है। कुछ इस तरह होगा पाठयक्रमसीटी को गणित एवं अन्य विषयों में एकीकृत किया जाएगा। पजल, खेल, गतिविधियों व वर्कशीट के माध्यम से सीखना मुख्य रहेगा। कक्षा छह से आठ तक में सीटी के साथ एआई की प्रारंभिक जानकारी, प्रोजेक्ट आधारित व वास्तविक जीवन समस्याओं पर आधारित अध्ययन होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।