CBSE Hindi Exam 2026: CBSE 12वीं हिंदी में चाहिए 95+ अंक? एक्सपर्ट ने बताए सफलता के सूत्र, इन चैप्टर्स से आएंगे बड़े सवाल
CBSE Class 12th Hindi Board Exam 2026: एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही स्ट्रैटिजी और व्याकरण पर पकड़ के जरिए हिंदी न केवल स्कोरिंग विषय बन सकता है, बल्कि यह आपके कुल प्रतिशत को भी काफी बढ़ा सकता है।

CBSE Class 12th Hindi Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पूरे चरम पर हैं। मुख्य विषयों की परीक्षाओं के बीच अब छात्रों का पूरा ध्यान 'हिंदी' विषय की ओर है, जिसका आयोजन 16 मार्च 2026 को किया जाएगा। अक्सर छात्र हिंदी को आसान मानकर अंत समय के लिए छोड़ देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही स्ट्रैटिजी और व्याकरण पर पकड़ के जरिए हिंदी न केवल स्कोरिंग विषय बन सकता है, बल्कि यह आपके कुल प्रतिशत को भी काफी बढ़ा सकता है।
एक्सपर्ट्स ने छात्रों के लिए कुछ खास टिप्स और महत्वपूर्ण चैप्टर की लिस्ट शेयर की है, जो अंतिम समय की तैयारी में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
प्रश्न पत्र का पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हिंदी का पेपर काफी लंबा होता है, इसलिए टाइम का सही मैनेजमेंट सबसे जरूरी है। परीक्षा में मुख्य रूप से दो खंड होते हैं:
सेक्शन 'अ' (वस्तुनिष्ठ): इसमें अपठित गद्यांश और काव्यांश के साथ-साथ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे गद्यांश को कम से कम दो बार पढ़ें ताकि उत्तर सटीक मिल सकें।
सेक्शन 'ब' (वर्णनात्मक): इसमें रचनात्मक लेखन, पत्र लेखन और किताब के लंबे उत्तर लिखने होते हैं। यहां आपकी लेखन शैली और शुद्धता की जांच होती है।
इन चैप्टर और टॉपिक्स पर दें विशेष ध्यान
परीक्षा के नजरिए से कुछ चैप्टर बेहद महत्वपूर्ण हैं जिन्हें दोहराना अनिवार्य है:
काव्य खंड (आरोह): आत्मपरिचय (हरिवंश राय बच्चन), कविता के बहाने (कुंवर नारायण) और 'कैमरे में बंद अपाहिज' जैसे अध्यायों से व्याख्या और सौंदर्य बोध के प्रश्न आने की संभावना है।
गद्य खंड: 'भक्तिन' (महादेवी वर्मा), बाजार दर्शन और 'काले मेघा पानी दे' जैसे पाठों के मूल संदेश और पात्रों के चरित्र चित्रण को अच्छे से समझ लें।
वितान (पूरक पुस्तिका): 'सिल्वर वैडिंग' और 'जूझ' जैसे अध्यायों से अक्सर बड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इन कहानियों के मुख्य उद्देश्यों को याद रखें।
रचनात्मक लेखन और अभिव्यक्ति: 'जनसंचार माध्यम' और 'पत्रकारिता' वाले हिस्से से सीधे प्रश्न आते हैं। अनुच्छेद लेखन और पत्र लेखन में फॉर्मेट का विशेष ध्यान रखें।
छात्र इन गलतियों से बचें
छात्र अक्सर मात्राओं की छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिससे उनके अंक कट जाते हैं।इसलिए छात्र केवल पढ़ने के बजाय उत्तरों को लिखकर देखें। इससे आपकी स्पीड बढ़ेगी और लिखावट में सुधार होगा। लंबे उत्तरों में कीवर्ड्स को अंडरलाइन करने से परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। 'उज्जवल', 'आशीर्वाद' और 'कवित्री' जैसे कठिन शब्दों की वर्तनी सही लिखें। औपचारिक और अनौपचारिक पत्रों के सही प्रारूप का अभ्यास करें।
स्ट्रेस फ्री होकर दें परीक्षा
अंतिम दिनों में नया कुछ पढ़ने के बजाय जो पढ़ा है उसी के रिवीजन पर जोर दें। सीबीएसई के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQs) और सैंपल पेपर्स को हल करना सबसे कारगर तरीका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात को स्पष्ट और शुद्ध भाषा में लिखते हैं, तो आप हिंदी में 95+ अंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और प्रश्न पत्र मिलते ही शुरुआती 15 मिनट का उपयोग प्रश्नों को समझने के लिए करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


