CBSE Class 12 Supplementary 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए LOC रजिस्ट्रेशन परीक्षा संगम पर शुरू

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा संगम पोर्टल पर एलओसी (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 है।

CBSE 12th Supplementary Exam 2026

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मुख्य परीक्षाओं में कम नंबर आने या किसी विषय में फेल होने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अपना परफॉर्मेंस सुधारने और साल बचाने का एक बेहतरीन मौका आ गया है। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट) परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने योग्य छात्रों का रजिस्ट्रेशन बोर्ड के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म 'परीक्षा संगम' parikshasangam.cbse.gov.in के माध्यम से समय पर पूरा कर लें।

कौन से छात्र इस परीक्षा में बैठ सकते हैं?

सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस सप्लीमेंट्री परीक्षा का लाभ दो श्रेणियों के छात्र उठा सकते हैं:

कंपार्टमेंट श्रेणी: वे छात्र जिन्हें कक्षा 12वीं के मुख्य परीक्षा रिजल्ट में 'कंपार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है, वे अपने उस विषय का पास प्रतिशत सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं।

इंप्रूवमेंट श्रेणी : वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में पूरी तरह पास हो चुके हैं, लेकिन अपने किसी एक विषय के मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं और उसे बेहतर करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

स्कूलों को 7 जुलाई 2026 तक छात्रों की एलओसी (LOC) की फीस जमा करने का समय दिया गया है। इसके बाद, यदि कोई स्कूल निर्धारित समय में लिस्ट जमा नहीं कर पाता है, तो उन्हें 8 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का एक आखिरी मौका दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

भारतीय स्कूलों के छात्रों के लिए प्रति विषय 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। यदि छात्र तय समय के बाद फॉर्म भरते हैं, तो उन्हें 300 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 2000 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। नेपाल के स्कूलों के छात्रों के लिए प्रति विषय शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। अन्य विदेशी देशों के स्कूलों के लिए प्रति विषय शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।

छात्रों और स्कूलों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

बोर्ड ने साफ किया है कि एलओसी केवल स्कूलों के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी, किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से सीधे फॉर्म भरने की अनुमति नहीं है। आवेदन करने के बाद किसी भी छात्र के विषय को बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें ताकि उनका फॉर्म बिना किसी गलती के और बिना लेट फीस के समय पर भरा जा सके।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन परीक्षा संगम पर शुरू