CBSE 12th Result 2026: 10वीं की तरह 12वीं के भी जल्द आएंगे नतीजे? क्या कहता है बीते सालों का ट्रेंड
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। OSM तकनीक से कॉपी जांच प्रक्रिया तेज हुई है। ऐसी खबरें है कि इस बार रिजल्ट पहले के मुकाबले थोड़ा जल्दी जारी हो सकता है।

CBSE ने 10वीं का रिजल्ट झटपट जारी कर 12वीं के छात्रों के मन में भी यह उम्मीद जगा दी है कि क्या उनका भी रिजल्ट ऐसे ही फौरन जारी कर देगा? फिलहाल छात्र इस चिंता में हैं कि आखिर सीबीएसई की तरफ से 12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। रिजल्ट की तारीख को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रहीं हैं, मगर अभी बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार पहले की अपेक्षा जल्दी घोषित कर दिया जाएगा।
इस बार जल्दी क्यों आ सकता है रिजल्ट?
एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो CBSE ने इस साल कॉपी जांच की प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने On-Screen Marking (OSM) सिस्टम को लागू करने की तैयारी की है, जिसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जांचा जाएगा। पहले जहां कॉपियों की जांच मैन्युअली होती थी और इसमें काफी समय लगता था, वहीं अब यह प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी हो जाएगी। माना जा रहा है कि जहां पहले मूल्यांकन में लगभग 12 दिन लगते थे, वहीं अब यह काम करीब 9 दिनों में पूरा हो सकता है, जिससे रिजल्ट जल्दी घोषित होने की संभावना बढ़ गई है।
परीक्षा कब हुई थी?
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद अब करीब 18.5 लाख छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर नई अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो CBSE 12वीं का पास प्रतिशत सामान्य तौर पर स्थिर ही रहा है। साल 2024 में यह 87.98 प्रतिशत रहा, जबकि 2023 में 87.33 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2022 में यह आंकड़ा 92.71 प्रतिशत तक पहुंचा, वहीं 2021 में कोरोना महामारी के कारण असाधारण स्थिति बनी और पास प्रतिशत 99.37 प्रतिशत तक चला गया। 2020 में यह 88.78 प्रतिशत रहा था। इन आंकड़ों से यह साफ है कि हर साल प्रदर्शन में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर आता है, लेकिन कुल मिलाकर परिणाम संतुलित ही रहता है।
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई प्लेटफॉर्म के जरिए अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसे विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी जाएगी, ताकि जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी आसानी से अपना परिणाम देख सकें।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Senior Secondary School Examination (Class XII) 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे छात्र डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


