CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी की खबरें निकलीं फर्जी; 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CBSE Class 12 Result Date: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यह चर्चा जोरों पर थी कि इस साल कॉपी चेकिंग में कुछ तकनीकी खामियां या गड़बड़ी हुई है, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हो सकती है। लेकिन अब सीबीएसई ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी की खबरें निकलीं फर्जी; 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

CBSE Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की कक्षा 12वीं का रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यह चर्चा जोरों पर थी कि इस साल कॉपी चेकिंग में कुछ तकनीकी खामियां या गड़बड़ी हुई है, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हो सकती है। लेकिन अब सीबीएसई ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कॉपी चेकिंग प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के हुई है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।

सीबीएसई ने क्या कहा?

पिछले कुछ समय से ऐसी अपुष्ट खबरें प्रसारित हो रही थीं कि कॉपी चेकिंग के दौरान अंकों को पोर्टल पर चढ़ाने में कोई बड़ी गड़बड़ी हुई है। इस पर सफाई देते हुए सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड के पास मूल्यांकन के लिए एक बेहद मजबूत और 'फुल-प्रूफ' सिस्टम है। प्रत्येक कॉपी की जांच कई स्तरों पर की जाती है और अंकों की फीडिंग के दौरान भी डेटा को बार-बार वेरिफाई किया जाता है। बोर्ड ने इसे केवल अफवाह बताते हुए कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

नतीजों की तारीख को लेकर भी बोर्ड ने स्थिति साफ कर दी है। सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 12वीं के नतीजे मई 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। फिलहाल, मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और अब बोर्ड अंतिम डेटा प्रोसेसिंग और रिजल्ट कंपाइलेशन के काम में जुटा हुआ है। बोर्ड की कोशिश है कि मई के मध्य तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि छात्र समय पर अपने उच्च शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकें।

रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। छात्र अपना परिणाम cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इस बार भी बोर्ड डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आपको इन जानकारियों की आवश्यकता होगी:

रोल नंबर

स्कूल नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

अफवाहों से बचने की सलाह

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट के करीब आते ही सोशल मीडिया पर फर्जी सर्कुलर या तारीखें वायरल होने लगती हैं। सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है कि वे केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या उनके वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई सूचनाओं को ही सही मानें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।