CBSE Class 12 Board Exams 2026: CBSE ने बदला 12वीं की कॉपियां जांचने का तरीका, कंप्यूटर स्क्रीन पर जांची जाएंगी कॉपियां
CBSE Class 12 Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पेन और पेपर के बजाय 'डिजिटल स्क्रीन' पर की जाएगी।

CBSE Class 12 Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 2026 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पेन और पेपर के बजाय 'डिजिटल स्क्रीन' पर की जाएगी। सीबीएसई ने यह निर्णय मुख्य रूप से परिणामों में मानवीय गलतियों को कम करने और मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लिया है।
क्या है डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया?
अब तक शिक्षक फिजिकल रूप से उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने पलटकर अंक देते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी।
स्कैनिंग: परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं सीधे क्षेत्रीय केंद्रों पर भेजी जाएंगी, जहां उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाले स्कैनर्स के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में बदला जाएगा।
ऑन-स्क्रीन चेकिंग: परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तरों को पढ़ेंगे और वहीं डिजिटल रूप से अंक दर्ज करेंगे।
बिना गलती के गणना: डिजिटल सिस्टम अपने आप अंकों को जोड़ देगा, जिससे 'टोटलिंग' (अंकों की गिनती) में होने वाली गलतियों की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
छात्रों और शिक्षकों को क्या होगा लाभ?
देश भर के लाखों छात्रों के लिए यह खबर राहत भरी है। अक्सर देखा जाता था कि फिजिकल चेकिंग के दौरान कभी कोई पन्ना अनजाने में बिना चेक किए छूट जाते थे या अंकों की गिनती में गड़बड़ी हो जाती थी।
सटीक परिणाम: डिजिटल सिस्टम यह सुनिश्चित करेगा कि हर प्रश्न के अंक दर्ज किए गए हैं। कोई भी प्रश्न अनचाहा नहीं छूटेगा।
तेजी से परिणाम: मैन्युअल डेटा एंट्री की आवश्यकता न होने के कारण बोर्ड परिणाम जल्दी घोषित कर सकेगा।
पारदर्शिता: पुनर्मूल्यांकन की स्थिति में डिजिटल रिकॉर्ड होने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होगी।
शिक्षकों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग
सीबीएसई ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए शिक्षकों के ट्रेनिंग की योजना भी तैयार की है। मूल्यांकन केंद्रों पर उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षकों को बताया जाएगा कि सॉफ्टवेयर का उपयोग कैसे करना है और डिजिटल मार्किंग के दौरान किन बारीकियों का ध्यान रखना है।
बोर्ड का मानना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मूल्यांकन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत शिक्षा प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


