CBSE Class 12 Admit Cards 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी, 28 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

cbse 2026 supplementary exam admit card: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 28 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के लिए रेगुलर छात्र स्कूल से और प्राइवेट उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

CBSE Class 12th Supplementary Admit Card 2026 direct link
CBSE Class 12th Supplementary Admit Card 2026

CBSE Class 12th Admit Cards 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने अपने अंकों को सुधारने या किसी विषय को पास करने के लिए इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेसन कराया है, वे अब अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से यह परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

रेगुलर छात्र अपने स्कूल से प्राप्त करें एडमिट कार्ड

सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेगुलर विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन बोर्ड के आधिकारिक ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल पर लॉगिन करके सभी पंजीकृत छात्रों के हॉल टिकट डाउनलोड करेंगे। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा एडमिट कार्ड पर सिग्नेचर और स्टैम्प लगाकर इसे छात्रों में वितरित किया जाएगा। इसलिए रेगुलर स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख से पहले अपने स्कूल जाकर अपना एडमिट कार्ड जरूर कलेक्ट कर लें।

CBSE Class 12th Admit Cards 2026 Link

प्राइवेट उम्मीदवार ऐसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

जो छात्र प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे सीधे सीबीएसई के सप्लीमेंट्री पोर्टल apps.cbseit.in/comptt पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आवेदन के दौरान मिले क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, पिछले साल का रोल नंबर या अपना नाम दर्ज करना होगा। डाउनलोड करने के बाद प्राइवेट उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर अपने अंतिम पढ़े हुए स्कूल के प्रिंसिपल या परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिंटेंडेंट से सिग्नेचर और स्टैम्प लगवाना अनिवार्य है।

ड्रेस कोड और जरूरी डॉक्यूमेंट

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए छात्रों को नियमों का पालन करना होगा। सभी परीक्षार्थियों को उचित स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा। छात्रों के पास सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ-साथ उनके स्कूल का आईडी कार्ड होना भी जरूरी है

परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, विषय और रिपोर्टिंग टाइम को अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा के दिन केंद्र पर वैलिड एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपना स्कूल आईडी कार्ड या कोई वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना उचित सिग्नेचर, स्टैम्प और एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।