CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर हलचल, क्या 14 अप्रैल को जारी होंगे नतीजे? क्यों हैं ऐसी चर्चा

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। जानिए कब तक आ सकता है 10वीं का रिजल्ट? CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कहां देखें, कैसे डाउनलोड करें, ग्रेस मार्क्स और सेकेंड एग्जाम सिस्टम की पूरी जानकारी के बारे में आइए जानते हैं।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर हलचल, क्या 14 अप्रैल को जारी होंगे नतीजे? क्यों हैं ऐसी चर्चा

cbse class 10th result 2026: इस साल सीबीएससी (Central Board of Secondary Education) 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड इस बार रिजल्ट पहले जारी करने की तैयारी में है। रिपोट्स की मानें तो उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, सीबीएसई की तरफ से इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मुहैया कराई है। बता दें कि पिछले सालों के मुकाबले यह तारीख थोड़ी पहले है जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार जल्दी खत्म हो सकता है। करीब 25 लाख छात्रों ने इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा दी है। ऐसे में रिजल्ट का दिन हर किसी के लिए काफी अहम होने वाला है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र ऑनलाइन अपने अंक चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

क्यों जल्दी आ रहा है रिजल्ट

इस बार रिजल्ट जल्दी आने की सबसे बड़ी वजह बोर्ड का नया सिस्टम है। CBSE ने पिछले साल से दो एग्जाम वाला सिस्टम लागू किया है। इसके तहत मई 2026 में दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका फायदा यह है कि जो छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं या जिन्हें एक-दो विषय में दिक्कत हुई है, वे दोबारा परीक्षा देकर अपना रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं। इसी वजह से बोर्ड पहले एग्जाम का रिजल्ट जल्दी जारी करना चाहता है ताकि छात्र दूसरे एग्जाम की तैयारी समय पर कर सकें।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

CBSE 10वीं बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होते हैं। अगर कोई छात्र एक या दो नंबर से पीछे रह जाता है, तो बोर्ड की तरफ से उसे ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं। ग्रेस मार्क्स का मकसद यह होता है कि छात्र को एक छोटे अंतर की वजह से फेल न होना पड़े। हालांकि यह फैसला पूरी तरह बोर्ड के नियमों और मूल्यांकन पर निर्भर करता है।

कब खत्म हुई परीक्षा

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली। वहीं 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल तक जारी रही। देशभर में इन परीक्षाओं के लिए 8,000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजन के बाद अब छात्रों की नजर सिर्फ रिजल्ट पर टिकी हुई है।

किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इनमें शामिल हैं -

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
  • cbse.nic.in

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी

जब छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करेंगे, तो उसमें कई अहम जानकारियां दी जाएंगी। इसमें कुल पास प्रतिशत, अलग-अलग क्षेत्रों का प्रदर्शन, लड़के और लड़कियों का रिजल्ट, 90% और 95% से ऊपर अंक पाने वाले छात्रों की संख्या जैसी डिटेल शामिल होंगी। इसके अलावा यह भी बताया जाएगा कि कितने छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आए हैं और अलग-अलग स्कूलों जैसे केवी, जेएनवी और सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन कैसा रहा।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं -

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर “Class 10 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

इसे डाउनलोड करके सेव कर लें और प्रिंट भी निकाल लें।

दूसरा मौका भी मिलेगा छात्रों को

अगर किसी छात्र का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। CBSE का नया सिस्टम छात्रों को दूसरा मौका देता है। वे तीन विषयों तक में अपने नंबर सुधार सकते हैं। साथ ही जो छात्र कंपार्टमेंट में आते हैं वे भी दूसरी परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। इससे छात्रों का एक साल खराब होने से बच जाता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।