
CBSE class 10th exam rules: विज्ञान-सामाजिक विज्ञान के एक खंड का जवाब दूसरे में लिखा तो अंक नहीं
CBSE rules: सीबीएसई ने 10वीं की 2026 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में प्रश्न पत्रों का नया प्रारूप होगा।
CBSE rules: सीबीएसई ने 10वीं की 2026 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में प्रश्न पत्रों का नया प्रारूप होगा। दोनों विषयों को क्रमश: तीन और चार खंडों में बांटा गया है, यदि एक खंड का जवाब कोई विद्यार्थी दूसरे में लिख देता है तो अंक नहीं मिलेगा। दरअसल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में एक नया प्रारूप लागू किया है। प्रश्नपत्रों को अलग-अलग खंडों में बांटा गया है। विज्ञान में तीन खंड (जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान) और सामाजिक विज्ञान में चार खंड (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र) होंगे।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय में कहां लिखने होंगे जवाब
छात्रों को उत्तर पुस्तिका में भी इन्हीं खंडों के अनुसार जगह बनाकर उत्तर लिखने होंगे। बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों को जो उत्तरपुस्तिका मिलेगी उसमें खंड वार जगह निर्धारित करेंगे। प्रत्येक खंड के उत्तर केवल उसी निर्धारित स्थान पर लिखने होंगे। उदाहरण के लिए यदि उत्तरपुस्तिका में रसायन विज्ञान के खंड में कोई विद्यार्थी भौतिक विज्ञान खंड के किसी प्रश्न का उत्तर लिखेगा तो उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
विद्यार्थियों को नए प्रारूप की जानकारी दें स्कूल : बोर्ड
सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों को इसकी जानकारी दे। पूर्व अभ्यास कराएं और प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी इस प्रारूप का पालन कराएं। बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी इा प्रारूप को समझने के लिए संबंधित सैंपल पेपर सीबीएसई की अकादमिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की होम साइंस पेपर की तारीख 26 फरवरी से बदलकर 18 फरवरी कर दी गई है। विभिन्न भाषाओं की परीक्षा अब 23 फरवरी को होगी। फ्रेंच भाषा की परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के आधार पर, कक्षा 10वीं के लिए साल 2026 में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का दूसरा मौका मिलेगा और परीक्षा का तनाव कम होगा।





