कब आएगा सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट? क्या है लेटेस्ट अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया, तो छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो लगातार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें।

कब आएगा सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट? क्या है लेटेस्ट अपडेट

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 80 हजार से ज्यादा छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में अंक सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी। अब परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को सलाह है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें, क्योंकि सीबीएसई कभी भी 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की तिथि या समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। अगर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया, तो छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो लगातार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें।

कहां देख सकेंगे रिजल्ट

यहां देख सकते हैं रिजल्ट
cbse.nic.in, cbse.gov.in,
digilocker.gov.in
results.gov.in

छात्र SMS, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कब हुआ था एग्जाम

इस साल CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा की शुरुआत गणित के पेपर से हुई थी और समापन सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ हुआ। वहीं, CBSE 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था। इस बार कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा।

करीब 6.68 लाख छात्रों ने दिया है एग्जाम

सीबीएसई द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस साल आयोजित हुई सेकंड बोर्ड परीक्षा चक्र के लिए देश भर से लगभग 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा में मुख्य रूप से वे छात्र शामिल हुए थे जो अप्रैल में घोषित हुए मुख्य परीक्षा के अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे और अपने स्कोर में सुधार करना चाहते थे, या फिर जो कुछ विषयों में कंपार्टमेंट श्रेणी में आए थे।

टॉपर लिस्ट नहीं होता है जारी

बता दें कि सीबीएसई इस बार भी कोई टॉपर या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों के बीच स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनाए रखना और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचाना है। वहीं, परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।