इन 5 तरीकों से देखें सीबीएसई 10वीं दूसरी परीक्षा का परिणाम, जानें कब होगा जारी?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। छात्रों को बता दें कि अगर रिजल्ट जारी होता है, तो छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं दूसरी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है कि कब तक रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट की देरी से छात्र, अभिभावक और टीचर्स से परेशान है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। छात्रों को बता दें कि अगर रिजल्ट जारी होता है, तो छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ऑनलाइन वेबसाइट्स के अलावा भी कई तरीकों से रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र बिना इंटरनेट SMS और IVRS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन तरीकों से देख सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट - CBSE.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in
डिजिलॉकर पर - digilocker.gov.in
उमंग ऐप पर - web.umang.gov.in
SMS के जरिए
इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के नंबर पर फोन करके
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यहां छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
2. अब वेबसाइट के होमेपज पर CBSE 10th 2nd Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब हुआ था एग्जाम
इस साल सीबीएसई ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित कीं। इसका उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें अपने अंकों में सुधार का अतिरिक्त अवसर देना था। इसी के तहत 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) 15 मई से 21 मई के बीच आयोजित की गई।
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को उम्मीद थी कि जून के आखिर तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट्स में भी 30 जून तक नतीजे आने की संभावना जताई गई थी। हालांकि अब जुलाई का मध्य आ चुका है, लेकिन सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में बोर्ड की चुप्पी छात्रों और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ा रही है।
CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
जो छात्र पहली बार में सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए थे, उन्हें सेकंड बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रों के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। साथ ही, कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
यदि किसी छात्र के अंक पासिंग मार्क्स से बहुत कम अंतर से रह जाते हैं, तो ऐसे मामलों में सीबीएसई अपने नियमों के अनुसार ग्रेस मार्क्स देकर छात्र को पास करने पर विचार कर सकता है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


