जल्द आएगा CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, 6.8 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म; ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया। वहीं, अब अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 21 जून से 27 जून 2026 के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है।

जल्द आएगा CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, 6.8 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म; ऐसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल पहली बार कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, ताकि छात्र अपने अंकों में सुधार कर सके। हालांकि परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। पहली मुख्य परीक्षा के परिणामों की समय-सीमा को देखते हुए माना जा रहा है कि CBSE कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।

बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया। वहीं, अब अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 21 जून से 27 जून 2026 के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी मार्कशीट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

कैसे चेक करें 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम

1. छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

2. इसके लिए उन्हें होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. यहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी तथा जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

इस तरीके से भी देख सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं दूसरी परीक्षा का परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in के अलावा छात्र SMS, IVRS, DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। CBSE ने साफ कहा है कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्रों को बाद में अपनी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

इससे पहले CBSE ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के लिए 24,83,479 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24,71,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कुल 23,16,008 छात्र सफल रहे और पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मार्कशीट में मिलेगी ये जानकारी

ऑनलाइन जारी होने वाली प्रोविजनल मार्कशीट में-

छात्र का नाम

माता-पिता का नाम

स्कूल का नाम

रोल नंबर

डेट ऑफ बर्थ

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

ग्रेड

टोटल मार्क्स

पास या फेल स्टेटस

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

CBSE कक्षा 10वीं में नौ-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम लागू करता है। इसमें A1 से D2 तक ग्रेड दिए जाते हैं, जबकि E ग्रेड मिलने पर छात्र को दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिकांश विषयों के थ्योरी पेपर 80 अंकों के होते हैं, ऐसे में छात्रों को पास होने के लिए लगभग 27 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों को भी पूरा करना होता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।