CBSE 10th Second Board Result 2026: रिजल्ट आने पर कैसे चेक करें नतीजे, यहां जानिए सबसे आसान स्टेप

CBSE 10th Second Board Result 2026 : सीबीएसई कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र UMANG ऐप, DigiLocker और आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th Second Board Result 2026: रिजल्ट आने पर कैसे चेक करें नतीजे, यहां जानिए सबसे आसान स्टेप

cbse class 10 second board result 2026 live updates how to check scores

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CBSE 10th Second Board Result 2026 : अगर आपने इस साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लिया है, तो आपके रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सीबीएसई जल्द ही 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 के नतीजे जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रिजल्ट कब घोषित होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट से जुड़ी अंतिम प्रक्रियाएं चल रही हैं। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक नतीजे जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें।

सीबीएसई कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। परीक्षाएं ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में हुई थीं। अब परीक्षा में शामिल छात्र अपने परिणाम और मार्कशीट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in और बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 10वीं के दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: रिजल्ट से पहले तैयार रखें ये क्रेडेंशियल्स

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी वेबसाइट या ऐप खोलने से पहले तह सुनिश्चित कर लें कि उनके पास उनका रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID तैयार हों।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: यहां देख सकेंगे सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: CBSE ने क्यों शुरू किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का सेकेंड सेशन?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के वैकल्पिक दूसरे चरण की शुरुआत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त मौका देने के उद्देश्य से की है। इसके तहत जो छात्र किसी विषय में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उस विषय की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। बोर्ड की इस पहल का मकसद छात्रों पर शैक्षणिक दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र SMS सुविधा के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर निर्धारित फॉर्मेट में CBSE10 टाइप करें और इसे CBSE द्वारा निर्धारित आधिकारिक नंबर 77382 99899 पर भेज दें। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर पर छात्रों को उनका रिजल्ट SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: इन मोबाइल ऐप्स से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: CBSE कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट मोबाइल ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थी DigiLocker Mobile App और UMANG Mobile App की मदद से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं के इस दूसरे बोर्ड एग्जाम को पास करने के लिए हर छात्र को हर एक विषय में कुल अंकों का कम से कम 33 प्रतिशत हिस्सा लाना जरूरी है। आसान शब्दों में समझें तो, अगर आपका थ्योरी पेपर 80 नंबर का है, तो उसमें पास होने के लिए आपको कम से कम 26 नंबर हासिल करने ही होंगे।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: कौन से बोर्ड एग्जाम के मार्क्स फाइनल माने जाएंगे

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: छात्रों की मार्कशीट में उनके सबसे अधिक अंक वाले एग्जाम के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को सीधे उनके स्कूल से प्राप्त होगी।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित होने के कुछ दिनों या हफ्तों बाद छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट या हाई स्कूल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूल प्रशासन से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: मार्कशीट में गलती मिलने पर तुरंत करें ये काम

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषय या किसी अन्य जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो उसे ठीक कराने के लिए तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या संबंधित सीबीएसई अधिकारियों से संपर्क करें।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: 15 से 21 मई तक हुई थी परीक्षा

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के दूसरे सत्र का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 तक किया था। इस परीक्षा में उन छात्रों को शामिल होने का मौका मिला, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। अब परीक्षा में शामिल छात्रों को सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार है।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: अक्सर ऐसा होता है कि रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट पर अचानक से लाखों बच्चे एक साथ टूट पड़ते हैं। इस भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन हो जाता है और साइट ठीक से काम नहीं करती, जिससे बच्चों की धड़कनें और तेज हो जाती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बोर्ड ने इस बात का पूरा इंतजाम किया है। आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी कई रास्तों से अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं। नतीजे डिजिलॉकर (DigiLocker), उमंग (UMANG) मोबाइल एप्लिकेशन और एसएमएस (SMS) जैसी सुविधाओं पर भी अपलोड किए जाएंगे।

अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजें अपने पास पहले से तैयार रखनी होंगी। जब रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा, तो आपको लॉगिन विंडो पर ये जानकारी भरनी होगी:

रोल नंबर

स्कूल नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि

इसलिए, अपना एडमिट कार्ड अभी से ढूंढ कर अपनी टेबल पर रख लें ताकि ऐन मौके पर कोई हड़बड़ी न मचे।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं फेज-2 बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्र results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, results.nic.in और results.digilocker.gov.in वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद इन पोर्टल्स पर जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर स्कोरकार्ड देखा जा सकेगा।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: मार्कशीट में गलत जानकारी मिले तो क्या करें?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। अगर नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषय या अंकों से जुड़ी किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो छात्र सुधार के लिए तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या संबंधित बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करें।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अपना परिणाम चेक और डाउनलोड करने के लिए कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इनमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि (DOB) शामिल हैं। छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट चेक करते समय ये सभी जानकारियां अपने पास तैयार रखें।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र SMS सुविधा के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर निर्धारित फॉर्मेट में CBSE10 टाइप करें और इसे CBSE द्वारा निर्धारित आधिकारिक नंबर 77382 99899 पर भेज दें। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर पर छात्रों को उनका रिजल्ट SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: CBSE ने क्यों शुरू किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का सेकेंड सेशन?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के वैकल्पिक दूसरे चरण की शुरुआत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त मौका देने के उद्देश्य से की है। इसके तहत जो छात्र किसी विषय में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उस विषय की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। बोर्ड की इस पहल का मकसद छात्रों पर शैक्षणिक दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: UMANG ऐप से कैसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: अगर आप वेबसाइट के झंझट में नहीं पड़ना चाहते और सीधे अपने फोन पर मार्कशीट पाना चाहते हैं, तो उमंग ऐप सबसे बेहतरीन जरिया है। आइए आपको बताते हैं कि उमंग ऐप से आप कैसे बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं -

1. ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले उमंग की आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं या फिर सीधे अपने स्मार्टफोन में उमंग मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें।

2. अकाउंट बनाएं/लॉगिन करें: अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं है, तो अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर एक नया अकाउंट बना लें। इसके बाद ऐप में लॉगिन करें।

3. सीबीएसई सेक्शन खोजें: होमपेज पर आने के बाद थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। वहां आपको 'ट्रेडिंग' (Trending) का एक सेक्शन दिखेगा, उसमें ‘CBSE’ पर टैप करें।

4. लिंक पर क्लिक करें: अब आपको वहां 'CBSE Second Board 10th Result 2026' का एक एक्टिव लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।

5. डॉक्यूमेंट चुनें: इसके बाद ‘10th Result’ नाम के डॉक्यूमेंट पर टैप करें।

6. डिटेल्स भरें: अपनी स्क्रीन पर मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स (रोल नंबर आदि) भरें और रिजल्ट देखने के बटन पर क्लिक कर दें।

7. डाउनलोड करें: कुछ ही सेकंड्स में आपकी डिजिटल मार्कशीट आपके सामने होगी। इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: इन मोबाइल ऐप्स से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

CBSE कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट मोबाइल ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थी DigiLocker Mobile App और UMANG Mobile App की मदद से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं के इस दूसरे बोर्ड एग्जाम को पास करने के लिए हर छात्र को हर एक विषय में कुल अंकों का कम से कम 33 प्रतिशत हिस्सा लाना जरूरी है। आसान शब्दों में समझें तो, अगर आपका थ्योरी पेपर 80 नंबर का है, तो उसमें पास होने के लिए आपको कम से कम 26 नंबर हासिल करने ही होंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरCBSE 10th Second Board Result 2026: रिजल्ट आने पर कैसे चेक करें नतीजे, यहां जानिए सबसे आसान स्टेप