CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट, यहां मिलेगा Link
CBSE Digilocker 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं के दूसरे बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Digilocker CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की गई दूसरी मुख्य बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी समय कक्षा 10वीं के फेज-2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। इस परीक्षा में देश भर से 6.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो अपने अंकों में सुधार या कंपार्टमेंट पास करने के लिए परीक्षा दे रहे थे। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
नई शिक्षा नीति के तहत शुरू हुआ दो बोर्ड परीक्षा का सिस्टम
शैक्षणिक सत्र 2026 से सीबीएसई ने एक बड़ा बदलाव करते हुए दो बोर्ड परीक्षाओं की प्रणाली शुरू की है। इसके तहत जो छात्र मुख्य परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं थे या किसी विषय में फेल हो गए थे, उन्हें साल बर्बाद किए बिना सुधार का मौका दिया गया। इस दूसरे चरण की परीक्षाओं का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच कुल 83 विषयों के लिए किया गया था। कुल पंजीकृत छात्रों में से 5.25 लाख से अधिक छात्रों ने इंप्रूवमेंट और लगभग 85 हजार छात्रों ने कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत परीक्षा दी है।
तनाव कम करने के लिए गेम-चेंजर साबित होगी यह नीति
सीबीएसई की इस नई दोहरी परीक्षा प्रणाली की सबसे खास बात यह है कि छात्रों को अपने पुराने और नए दोनों अंकों में से बेस्ट स्कोर को अपने पास रखने की अनुमति होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम आने के बाद छात्रों को उनके सुधारे गए अंकों के साथ संशोधित मार्कशीट दी जाएगी।
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स (डिजिलॉकर पोर्टल)
आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:
- सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
2. अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के पिन का उपयोग करके लॉग-इन करें।
3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) भरें।
4. इसके बाद 'Get Documents' सेक्शन में जाकर अपनी क्लास 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें।
5. आपका डिजिटल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर सकते हैं।
लॉगिन के लिए इन जानकारियों को रखें तैयार
छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए बोर्ड द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। रिजल्ट पोर्टल या डिजिलॉकर पर उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपने नाम, माता-पिता के नाम और विषयवार अंकों की अच्छी तरह जांच करनी होगी। ओरिजनल हार्डकॉपी मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों द्वारा बाद में वितरित की जाएगी। इसके अलावा छात्र उमंग (UMANG) ऐप और एसएमएस (SMS) सेवा के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


