CBSE 10th Second Board Result 2026, Link: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट जारी, 96.78% छात्र पास

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CBSE 10th Second Board Result 2026 Link: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के 'सेकंड बोर्ड' परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 96.78% रहा है और 60% छात्रों ने अपने नंबरों में सुधार किया है।

CBSE 10th Result
CBSE 10th Second Board Result 2026

Digilocker CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई ने इसी साल से दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की नई व्यवस्था शुरू की है। इस ऐतिहासिक फैसले का असर नतीजों पर भी साफ दिख रहा है। मुख्य परीक्षा और दूसरी परीक्षा के अंकों को मिलाकर इस शैक्षणिक वर्ष का कुल पास प्रतिशत शानदार 96.78% पर पहुंच गया है। छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) के रिजल्ट पोर्टल https://results.digilocker.gov.in/cbse10thfinalresjul26X.html पर जाकर देख सकते हैं।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Link

नंबर सुधारने का मिला मौका, 60% छात्रों ने मारी बाजी

इस साल शुरू हुई इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बिना साल गंवाए अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका देना था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में 5,13,955 छात्र ऐसे थे जिन्होंने अपने पुराने मार्क्स को सुधारने के लिए परीक्षा दी थी। कमाल की बात यह है कि इनमें से 3,08,095 छात्रों (59.95%) ने मुख्य परीक्षा के मुकाबले अपने प्रदर्शन में बेहतरीन सुधार किया है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, इन दोनों परीक्षाओं में से जिस भी परीक्षा में छात्र के ज्यादा नंबर होंगे, अंतिम रिजल्ट में उसी को शामिल किया जाएगा।

कंपार्टमेंट कैटेगरी के रिजल्ट में भी आया बड़ा उछाल

मार्क्स सुधारने वाले छात्रों के अलावा, कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) कैटेगरी में इस बार 1,49,822 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 78,503 छात्र सफलतापूर्वक पास हो गए हैं। इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 52.40% रहा, जो कि साल 2025 के 48.68% के मुकाबले काफी बेहतर है।

मार्कशीट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने खुलने वाले नए पेज पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

स्टेप 4: सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।

विदेशी और प्राइवेट छात्रों को कैसे मिलेगी मार्कशीट?

सीबीएसई ने साफ किया है कि विदेशों में पढ़ रहे छात्रों के साथ-साथ देश के छात्रों की प्रिंटेड मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से भेजी जाएगी। वहीं, प्राइवेट उम्मीदवारों को उनके डिजिटल डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर पर मिलेंगे, जबकि प्रिंटेड कॉपियां उनके रजिस्टर्ड पते पर डाक द्वारा भेजी जाएंगी। यदि किसी छात्र को अपने रिजल्ट से जुड़ी कोई समस्या या सवाल है, तो वे बोर्ड की हेल्पलाइन या आधिकारिक ईमेल resultcbse2026@cbseshiksha.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीबीएसई 10वीं 'सेकंड बोर्ड' का रिजल्ट जारी, 96.78% छात्र पास