जुलाई में कब आएगा सीबीएसई 10वीं दोबार परीक्षा का परिणाम, कहां करें चेक
सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने पहले संकेत दिया था कि परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे, लेकिन अब तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। छात्रों को उम्मीद है कि रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इस साल पहली बार आयोजित हुई 10वीं दोबारा परीक्षा के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने पहले संकेत दिया था कि परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे, लेकिन अब तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। छात्रों को उम्मीद है कि रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। इस बार 6 लाख से अधिक छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा दी थी, जबकि 85 हजार से ज्यादा छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट, रिजल्ट पोर्टल, डिजिलॉकर (DigiLocker) और UMANG ऐप पर जाकर देख सकेंगे। बोर्ड छात्रों के दोनों प्रयासों में से बेहतर अंक के आधार पर संशोधित (रिवाइज्ड) मार्कशीट भी जारी करेगा।
10वीं दोबारा एग्जाम का रिजल्ट कहां देखें
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
कैसे चेक करें सीबीएससी 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट
सबसे पहले आप सीबीएसई की रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर'CBSE Class 10th Second Examination Result 2026' नाम का एक लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
यहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी (यह सब जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होती है)।
सारी डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिए गए 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपका डिजिटल स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर हाजिर हो जाएगा।
वेबसाइट पर ट्रैफिक होने पर यहां देखें रिजल्ट
CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर एक साथ बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं, जिससे वेबसाइट धीमी हो सकती है या खुलने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र DigiLocker और UMANG ऐप की मदद से भी अपना डिजिटल स्कोरकार्ड आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही यह दोनों प्लेटफॉर्म छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट और स्कोरकार्ड उपलब्ध कराएंगे, जिससे वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की समस्या से बचा जा सकेगा।
छात्रों के नंबरों में हो सकता है सुधार
सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले ज्यादातर छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नंबरों में सुधार के लिए आवेदन किया था। अब रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों छात्र अपना रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं।
6 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 6 लाख से अधिक छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इसके अलावा, 85,285 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि करीब 57,914 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट, दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


