CBSE Class 10 Science Board exam: सीबीएसई 10वीं साइंस पेपर की तैयारी के लिए स्मार्ट टिप्स और स्ट्रैटिजी
CBSE Class 10 Science Exam 2026: साइंस का पेपर कल 25 फरवरी 206 को आयोजित किया जाएगा। यदि आप भी साइंस के पेपर को लेकर थोड़े घबराए हुए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस इन स्मार्ट टिप्स को अपनाएं और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।

CBSE Class 10 Science Exam 2026: सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब अपने चरम पर हैं। साइंस का पेपर कल 25 फरवरी 206 को आयोजित किया जाएगा। साइंस का पेपर छात्रों के लिए हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती और साथ ही बेहतरीन मार्क्स लाने का एक बड़ा अवसर रहा है। परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में 'रिवीजन' और 'तैयारी की सही स्ट्रैटिजी' ही सफलता की कुंजी है। यदि आप भी साइंस के पेपर को लेकर थोड़े घबराए हुए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस इन स्मार्ट टिप्स को अपनाएं और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।
NCERT की किताबों पर रखें पूरा भरोसा
साइंस परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें सबसे महत्वपूर्ण हैं। सीबीएसई के अधिकांश प्रश्न सीधे इन्हीं किताबों के कॉन्सेप्ट और उदाहरणों से पूछे जाते हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले हर छात्र को सलाह दी जाती है कि वे कम से कम एक बार अपनी बुक के सभी चैप्टर, डायग्राम और उनके बीच दिए गए 'इन-टेक्स्ट' प्रश्नों को जरूर पढ़ें।
महत्वपूर्ण टॉपिक्स और कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दें
साइंस को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है—केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी। इन तीनों के लिए अलग स्ट्रैटिजी की जरूरत होती है:
केमिस्ट्री: केमिकल रिएक्शन और इक्वेशन्स के साथ कार्बन और उसके कंपाउंड्स (Carbon and its Compounds) वाले चैप्टर पर विशेष ध्यान दें। केमिकल फॉर्मूले और नाम याद रखने के लिए चार्ट का उपयोग करें।
फिजिक्स: लाइट, इलेक्ट्रिसिटी और मैगनेटिक इफेक्ट्स जैसे चैप्टर के न्यूमेरिकल्स का जमकर अभ्यास करें। रे-डायग्राम की प्रैक्टिस करें, क्योंकि इनसे सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं।
बायोलॉजी: यहां डायग्राम का बहुत महत्व है। मानव पाचन तंत्र, हृदय की कार्यप्रणाली और पौधों के श्वसन तंत्र जैसे डायग्राम्स को बार-बार बनाकर देखें। लेबलिंग में अक्सर छात्र गलती करते हैं, इसलिए इसका खास ध्यान रखें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण
अंतिम समय में नए टॉपिक्स पढ़ने के बजाय पुराने वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQ) और सैंपल पेपर्स को हल करना सबसे अच्छा रहता है। इससे आपको यह समझ आएगा कि बोर्ड किस तरह के प्रश्न पूछता है और उत्तर देने की सही शैली क्या होनी चाहिए। के लिए पिछले पेपरों को 3 घंटे के अंदर हल करने का प्रयास करें।
परीक्षा के दौरान किन बातों का रखें ख्याल?
स्पष्ट और सटीक उत्तर: साइंस में लंबे उत्तरों के बजाय पॉइंट-वाइज उत्तर लिखें। जहां संभव हो, वहां फ्लोचार्ट या डायग्राम का प्रयोग जरूर करें, इससे शिक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
की-वर्ड्स : अपने उत्तरों में वैज्ञानिक शब्दावली (Scientific Terminology) का इस्तेमाल करें। उत्तर लिखते समय मुख्य शब्दों को अंडरलाइन करना न भूलें।
स्ट्रेस फ्री रहें: अंतिम समय में बहुत ज्यादा नया पढ़ने के बजाय जो आपने अब तक पढ़ा है, उसी का रिवीजन करें। पूरी नींद लें और पॉजीटिव रहें।
याद रखिए, साइंस केवल रटने का विषय नहीं, बल्कि समझने का है। यदि आप अपने कॉन्सेप्ट्स क्लियर रखेंगे, तो कोई भी प्रश्न आपके लिए कठिन नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


