Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE Class 10 Science Exam 2026: Key Strategies to 100% Score in Class 10 Science Chemistry, Physics, and Biology
CBSE 10th Science Exam 2026: सीबीएसई 10वीं साइंस में चाहिए फुल 100% मार्क्स? अपनाएं ये अचूक स्ट्रेटेजी

CBSE 10th Science Exam 2026: सीबीएसई 10वीं साइंस में चाहिए फुल 100% मार्क्स? अपनाएं ये अचूक स्ट्रेटेजी

संक्षेप:

CBSE Class 10 Science Exam 2026: सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। साइंस (विज्ञान) एक ऐसा विषय है जो कई छात्रों को कठिन लगता है, लेकिन सही स्ट्रैटिजी और प्लानिंग के साथ इसमें 100% मार्क्स हासिल किए जा सकते हैं।

Jan 15, 2026 03:18 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CBSE 10th Science Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। साइंस (विज्ञान) एक ऐसा विषय है जो कई छात्रों को कठिन लगता है, लेकिन सही स्ट्रैटिजी और प्लानिंग के साथ इसमें 100% मार्क्स हासिल किए जा सकते हैं। इस साल के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं, जो रिविजन के अंतिम समय में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साइंस के पेपर में सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र है—कॉन्सेप्ट की स्पष्टता और निरंतर अभ्यास।

चैप्टर के अनुसार रिविजन पर दें जोर

साइंस के पेपर को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। तीनों के लिए तैयारी का तरीका अलग होना चाहिए:

केमिस्ट्री : रासायनिक अभिक्रियाओं और समीकरणों (Chemical Reactions & Equations) पर विशेष ध्यान दें। 'पीरियोडिक टेबल' और धातुओं-अधातुओं के गुणों को अच्छी तरह याद करें। फॉर्मूलों का एक चार्ट बनाकर अपने स्टडी टेबल के सामने लगाएं।

बायोलॉजी: इसमें डायग्राम सबसे महत्वपूर्ण हैं। पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और हृदय की संरचना जैसे महत्वपूर्ण चित्रों का बार-बार अभ्यास करें। लेबलिंग साफ-सुथरी होनी चाहिए, क्योंकि इसके अलग से मार्क्स मिलते हैं।

फिजिक्स: संख्यात्मक प्रश्नों (Numericals) के लिए 'मिरर' और 'लेंस' फॉर्मूले पर पकड़ बनाएं। सर्किट डायग्राम और ओम के नियम जैसे विषयों को लिख-लिखकर याद करें।

एनसीईआरटी ही है सबसे जरूरी

अक्सर छात्र बाहर की महंगी किताबों के पीछे भागते हैं, लेकिन सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए एनसीईआरटी की किताबें सबसे विश्वसनीय स्रोत हैं।

किताब की हर लाइन को पढ़ें: बोर्ड परीक्षा के कई प्रश्न सीधे एनसीईआरटी के पाठों के बीच से पूछे जाते हैं।

एक्सेम्प्लर प्रश्न: एनसीईआरटी एक्सेम्प्लर के प्रश्नों को हल करना न भूलें, क्योंकि ये तार्किक सोच और कठिन स्तर के प्रश्नों की तैयारी कराते हैं।

ये भी पढ़ें:10वीं के छात्रों के लिए 9 असरदार रिवीजन ट्रिक्स, ऐसे लाएं टॉप मार्क्स
ये भी पढ़ें:CBSE बोर्ड परीक्षा में 'स्मार्ट राइटिंग' का फॉर्मूला, टॉपर बनने की स्ट्रैटिजी
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं गणित में 100% स्कोर करने का ‘मास्टर प्लान’, ऐसे करें तैयारी

सैंपल पेपर और टाइम मैनेजमेंट

तैयारी कितनी भी अच्छी हो, अगर आप समय पर पेपर पूरा नहीं कर पाते तो मार्क्स कट सकते हैं।

पिछले वर्षों के पेपर (PYQs): पिछले 5 साल के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको प्रश्नों के रिपीट होने के पैटर्न का पता चलेगा।

3 घंटे का अभ्यास: घर पर बैठकर ठीक 3 घंटे का अलार्म लगाएं और सैंपल पेपर हल करें। इससे आपकी लिखने की गति बढ़ेगी और परीक्षा के दौरान होने वाला तनाव कम होगा।

उत्तर लिखने की कला (आंसर राइटिंग स्किल)

बोर्ड की आंसर शीट में उत्तरों को पैराग्राफ के बजाय पॉइंट्स में लिखें। महत्वपूर्ण शब्दों और कीवर्ड्स को अंडरलाइन करें। यदि समय बचे, तो अपने उत्तरों की दोबारा चेक करें ताकि सिली मिस्टेक्स से बचा जा सके।

अंत में, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस फ्री रहें। संतुलित आहार और आत्मविश्वास ही आपकी मेहनत को सफलता में बदल सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।