CBSE 10वीं के नतीजों में साउथ का जलवा, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने मारी बाजी; आखिरी पायदान पर ये शहर

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सीबीएसई 10वीं के नतीजों में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा है। ये 99.79 प्रतिशत के साथ पूरे देश में टॉप रीजन में शुमार हैं। जबकि 85.32 फीसदी के साथ गुवाहाटी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है।

CBSE 10वीं के नतीजों में साउथ का जलवा, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने मारी बाजी; आखिरी पायदान पर ये शहर

CBSE class 10 results 2026 OUT: इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बार कमाल की फुर्ती दिखाते हुए 15 अप्रैल 2026 को 10वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड की तरफ से एक रिलीज भी जारी की गई है जिसमें अलग-अलग रीजन में पासिंग प्रतिशत का भी ब्योरा दिया है। जारी किए गए डेटा के मुताबिक, दक्षिण भारत के छात्रों ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं, तो दूसरी तरफ कुछ इलाकों को अभी भी अपनी पढ़ाई के स्तर पर काफी पसीना बहाने की जरूरत नजर आ रही है। त्रिवेंद्रम ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए पूरे देश में पहला मुकाम हासिल किया है, वहीं पूर्वोत्तर के अहम शहर गुवाहाटी को इस बार मायूसी का सामना करना पड़ा है और वह लिस्ट में सबसे नीचे है।

सीबीएसई 10वीं के नतीजों में दक्षिण भारत का दबदबा

अगर हम बोर्ड के ताजा आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं, तो साफ पता चलता है कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में दक्षिण भारत के स्कूल लगातार शानदार काम कर रहे हैं। इस साल त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.79 फीसदी का जबरदस्त पास प्रतिशत हासिल किया है। हैरानी की बात यह है कि विजयवाड़ा रीजन भी बिल्कुल 99.79 फीसदी के साथ त्रिवेंद्रम के कंधे से कंधा मिलाकर पहले नंबर पर काबिज है। इनके ठीक पीछे चेन्नई का नंबर आता है, जहां 99.58 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। इसके बाद 98.91 फीसदी के साथ बेंगलुरु चौथे पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

गुवाहाटी सबसे निचले पायदान पर सफर

वहीं गुवाहाटी रीजन के लिए ये नतीजे थोड़े फिक्र पैदा करने वाले हैं। अलग-अलग रीजन की इस लंबी लिस्ट में गुवाहाटी सबसे आखिरी यानी 22वें नंबर पर रहा है। यहां का पास प्रतिशत 85.32 फीसदी दर्ज किया गया है। हालांकि 85 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जो अपने आप में एक ठीक-ठाक आंकड़ा है, लेकिन बाकी देश के तगड़े कंपटीशन के मुकाबले यह इलाका काफी पीछे छूट गया है। सिर्फ गुवाहाटी ही नहीं, बल्कि रांची 86.18% और राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा 87.66% के साथ लिस्ट में आखिरी कतार में हैं।

राजधानी दिल्ली का क्या हाल

देश की राजधानी दिल्ली के छात्रों ने भी इस साल काफी अच्छा मुजाहिरा किया है। अगर दिल्ली को दो हिस्सों में बांट कर देखें, तो दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 97.45% रहा है। वहीं दिल्ली ईस्ट के 97.33% बच्चों ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। कुल मिलाकर पूरे दिल्ली रीजन की बात करें तो ओवरऑल पास प्रतिशत 97.38 फीसदी दर्ज किया गया है।

पिछले साल से थोड़ी बढ़ी पासिंग परसेंटेज

सीबीएसई की तरफ से जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस साल 10वीं की मुख्य परीक्षा के लिए पूरे देश से 24,71,777 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 23,16,008 बच्चों ने कामयाबी हासिल की है। इस तरह इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है। अगर इसकी तुलना पिछले साल (2025) से की जाए, तो तब 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए थे। यानी इस साल पास होने वाले बच्चों की तादाद में 0.04 फीसदी का मामूली सा, लेकिन अहम इजाफा हुआ है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।